वास्तु टिप्स

Vastu Shastra : सुबह उठते ही भूलकर भी ना करें ये 3 काम, जीवन भर रहेंगे कंगाल

Vastu Morning Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही कुछ चीजें देखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और दिनभर बाधाएं आ सकती हैं। जानें वो 4 गलतियां जिनसे आपको हर दिन की शुरुआत में बचना चाहिए।

2 min read
Dec 24, 2025
Vastu morning tips : सुबह की ये 3 आदतें आपको बना सकती हैं कंगाल, आज ही सुधारें।

Vastu Morning Tips : कई बार ऐसा होता है कि इंसान पूरी मेहनत करने के बावजूद भी वह सफलता हासिल नहीं कर पाता जिसकी उसे उम्मीद होती है। घर में पैसा आता तो है, लेकिन उससे ज्यादा तेजी से खर्च भी हो जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी समस्याओं का संबंध घर की ऊर्जा और हमारी रोजाना की आदतों से जोड़ा गया है। खासकर सुबह उठने के तुरंत बाद कुछ चीजें अगर गलती से भी देख ली जाएं, तो माना जाता है कि दिनभर नकारात्मकता बनी रहती है और धन की हानि हो सकती है। आइए जानते हैं वे 4 बड़ी गलतियां जिन्हें सुबह उठते ही बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Chanakya Niti on Poverty : इन लोगों से हमेशा नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी, हमेशा जीते हैं कंगाली का जीवन

1. अपनी या किसी की परछाई देखना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह अपनी या किसी भी व्यक्ति की परछाई देखना बेहद अशुभ माना जाता है। खासकर अगर सूर्योदय के समय पश्चिम दिशा में परछाई पड़ जाए और आप उसे देख लें, तो यह नकारात्मक परिणाम दे सकता है। कहा जाता है कि इससे दिनभर एनर्जी कमजोर रहती है और मानसिक तनाव बढ़ता है।

    2. रात के झूठे बर्तन देखना

      सुबह उठते ही अगर सबसे पहले नजर रात के गंदे और झूठे बर्तनों पर पड़ जाए, तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह घर में धन की कमी, लड़ाई-झगड़े और नकारात्मकता लाता है।
      इससे बचने का उपाय सरल है—रात सोने से पहले सभी बर्तन साफ करके रख दें।

      3. सुबह-सुबह आईना देखना

        सुबह उठते ही बिना चेहरा धोए आईना देखना भी नकारात्मक माना गया है। कहा जाता है कि रात भर की थकान और नकारात्मक ऊर्जा आईने से लौटकर वापस मिल जाती है, जिससे पूरा दिन सुस्त और तनावपूर्ण हो सकता है।

        4. हिंसक पशुओं या जंगली जानवरों की पेंटिंग देखना

        वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही किसी हिंसक या जंगली जानवर की तस्वीर या पेंटिंग देखना भी अशुभ परिणाम देता है। यह गुस्सा, तनाव और घर में अनचाही समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसी पेंटिंग को बेडरूम के बाहर रखना ही उचित होता है।

        अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

        ये भी पढ़ें

        Aaj Ka Rashifal 25 December : क्रिसमस पर चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत: जानें 25 दिसंबर का राशिफल और अपना लकी नंबर

        Published on:
        24 Dec 2025 06:18 pm
        Also Read
        View All

        अगली खबर