Vastu tips: कपूर जलाने से घर का माहौल शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी के साथ कपूर जलाना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है।
Vastu tips: कपूर का इस्तेमाल भारत में पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में बहुत समय से किया जाता है। मान्यता है कि कपूर जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। जब कपूर जलता है तो वह बिना कोई अवशेष छोड़े हवा में घुल जाता है, जो यह सिखाता है कि इंसान को भी अपने अंदर का अहंकार छोड़ देना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर का धुआं घर के वातावरण को शुद्ध करता है और देवी-देवताओं को आकर्षित करता है। इससे घर में शांति, सुख और समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप रात के समय कपूर के साथ 5 लौंग जलाते हैं, तो घर का माहौल साफ और शांत होता है। माना जाता है कि इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
अगर आपका पैसा गलत जगह फंसा हुआ है या बिना वजह खर्च बढ़ गया है, तो कपूर के साथ लौंग जलाकर आरती करना शुभ माना जाता है। वास्तु दोष से राहत पाने के लिए कपूर के साथ 11 लौंग जलाने की परंपरा भी है।
कपूर के साथ तेजपत्ता जलाना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर आप किसी परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो तेजपत्ते पर अपनी परेशानी लिखकर उसे कपूर के साथ जला सकते हैं।
यह तरीका हवा को शुद्ध करता है और घर में सकारात्मक माहौल बनाता है। शादी से जुड़ी रुकावटों में भी 5 तेजपत्ते और कपूर जलाने को शुभ माना जाता है।
कपूर के साथ दालचीनी जलाने से घर की ऊर्जा संतुलित होती है। वास्तु के अनुसार, इससे ग्रहों का प्रभाव संतुलित होता है और घर की रुकावटें दूर होती हैं।
सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा का संतुलन बनाकर यह उपाय घर में शांति, संतुलन और सेहत का भाव पैदा करता है।