वास्तु टिप्स

Vastu Tips : दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना बढ़ सकती है आर्थिक तंगी

Vastu Tips : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। सही दिशा में लगाए गए पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी, खुशहाली और धन वृद्धि लाते हैं। लेकिन कुछ पौधे अगर दक्षिण दिशा में लगाए जाएं तो वे आर्थिक तंगी, अशुभ ऊर्जा और स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं। तुलसी, शमी, केला, मनी प्लांट और रोजमेरी ऐसे पौधे हैं जिन्हें दक्षिण दिशा में बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। सही दिशा में लगाने पर ये पौधे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
2 min read
Dec 01, 2025
वास्तु टिप्स
घर की इस दिशा में ना लगाएं पौधे ((PC: Gemini Generated))

South Direction Vastu Tips : हिंदू धर्म में पेड़–पौधों को केवल प्राकृतिक तत्व नहीं माना गया, बल्कि इन्हें देवताओं का स्वरूप भी समझा गया है। वास्तु शास्त्र में भी पौधों की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। अगर पौधे सही दिशा में लगाए जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है, लेकिन गलत दिशा में लगाए गए पौधे दुर्भाग्य, आर्थिक तंगी और नेगेटिविटी ला सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से पौधे दक्षिण दिशा में बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए।

1.तुलसी – तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी (Mata Lakhasmi) का स्वरूप माना जाता है। वास्तु के अनुसार तुलसी को पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ होता है क्योंकि इस दिशा में इसे पर्याप्त धूप प्राप्त होती है। लेकिन अगर तुलसी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो यह सही से पनप नहीं पाती और घर में गरीबी, स्ट्रेस और अस्थिरता आने लगती है। अगर पूर्व दिशा में जगह न हो, तो उत्तर दिशा में तुलसी लगाई जा सकती है, पर दक्षिण में कभी नहीं लगाएं।

2. शमी का पौधा – शमी के पौधे का संबंध शनि देव (Shani Dev) और भगवान शिव से माना जाता है। यह पौधा दैवी ऊर्जा से जुड़ा हुआ है और इसलिए इसे दक्षिण दिशा में लगाने से नकारात्मक प्रभाव पैदा हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा पूर्व या ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट) में लगाना शुभ और फलदायी माना गया है। दक्षिण दिशा में लगाने पर इसका आध्यात्मिक प्रभाव कमजोर हो जाता है और घर में अशुभता बढ़ सकती है।

3. केला – केले के पौधे में श्रीहरि विष्णु का वास बताया गया है और गुरुवार के दिन इसकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। लेकिन इस पौधे को कभी भी घर के अंदर या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। केले का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाया जाए तो घर में लक्ष्मी कृपा बनी रहती है, पर दक्षिण दिशा में लगाने से इसके शुभ फल समाप्त हो जाते हैं और आर्थिक हानि भी हो सकती है।

4. मनी प्लांट – मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है और इसे धन आकर्षित करने वाला पौधा कहा जाता है। लेकिन बहुत से लोग गलती से इसे दक्षिण दिशा में लगा देते हैं, जिससे धन की हानि, खर्च बढ़ना और आर्थिक अस्थिरता पैदा होती है। मनी प्लांट को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इन दिशाओं में यह धन वृद्धि, सौभाग्य और समृद्धि लाता है।

5. रोजमेरी – रोजमेरी का पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है, लेकिन इसे दक्षिण दिशा में लगाना वर्जित माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजमेरी को पूर्व दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति और रचनात्मकता बढ़ती है।

Updated on:
01 Dec 2025 07:32 am
Published on:
01 Dec 2025 07:32 am