Feng Shui Tips: पति-पत्नी के झगड़े की समस्या आम है। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स अपनाकर, इस कलह से मुक्ति पाई जा सकती है। इस लेख में समझिए, वे उपाय।
Feng Shui Easy Tips for Home: यदि आप पति-पत्नी और पारिवारिक झगड़ों से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इसमें हम आपको कुछ आसान-से फेंगशुई टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर का माहौल पॉजीटिव कर सकते हैं। दरअसल, फेंगशुई (Feng Shui) प्राचीन चीनी कला और विज्ञान है। इसका मतलब "हवा और पानी" होता है। माना जाता है कि, ये ट्रिक्स आपके घर या किसी भी जगह के ऊर्जा (ची) के प्रवाह को संतुलित कर देती हैं। इससे घर-परिवार में सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
यदि आप गृह कलेश (Home Troubles) या पारिवारिक विवाद से परेशान हैं, तो आप फेंगशुई टिप अपना सकते हैं। आप पानी से भरे एक कटोरे और फेंगशुई कछुए का उपाय करें। कटोरा किसी भी धातु का ले सकते हैं। फेंगशुई कछुआ मार्केट से ले आएं। फिर, पानी भरे कटोरे में फेंगशुई के छोटे-से कछुए को रख दीजिए। इसे घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा का संबंध घर की शांति से जोड़कर देखा जाता है। फेंगशुई कछुए से सकारात्मक माहौल और ऊर्जा मिलती है। इससे परिवार में धीरे-धीरे शांति, खुशी और अपनापन आने लगेगा। छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।
फेंगशुई के मुताबिक, घर में टूटी-फूटी चीजें रखना सही नहीं होता। यदि आपके घर में भी टूूटे कांच या कोई टूटी चीज हो तो, उसे घर से बाहर कर दें। या फिर संभव हो तो ठीक करवा लें। ये भी ध्यान रखें कि, मेन गेट के दरवाजे को खोलते और बंद करते समय कोई आवाज न आए। ऐसा होने पर तुरंत ठीक करवा लें। दरअसल, दरवाजे से निकलने वाली कर्कश ध्वनि घर में नेगेटिव एनर्जी ला सकती है। इसके अलावा चप्पल-जूते, डस्टबिन आदि चीजें प्रवेश द्वार पर न रखें। इससे नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। सूखे या नकली फूल और पौधे घर में न रखें।
(अस्वीकरणः यह लेख फेंगशुई मान्यताओं पर आधारित हैं। उपरोक्त जानकारियों की पूर्ण सटीकता का हम दावा नहीं करते। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ से संपर्क करें।)