वास्तु टिप्स

Vastu Tips: बैग में ये 5 चीजें रखने से रुक जाती है लड़कियों की करियर ग्रोथ, आज ही सुधार लें भूल

महिलाओं के बैग से ऊर्जा, भाग्य और सुख-समृद्धि जुड़ी होती हैं। बैग में कुछ गलत चीजों को रखने से आपकी तरक्की और करियर ग्रोथ में बाधा आ सकती है। इस लेख में पढ़िए उन 5 वस्तुओं के बारे में, जिन्हें बैग में रखने के लिए मना किया जाता है।

2 min read
Dec 22, 2025
Vastu Tips For Girls Bag: ये 5 चीजें बैग में न रखें। (फोटोः Gemini)

Vastu Tips for Ladies Bags: महिलाओं के बैग केवल सामान रखने की चीज नहीं होता। माना जाता है कि, इससे पॉजिटिव एनर्जी, धन, सुख, संपत्ति जुड़ी होती है। क्या आप जानते हैं कि, बैग में कुछ गलत चीजों को रखने से आपकी लाइफ ग्रोथ रुक सकती है। वर्जित सामान बैग में रखने से नकारात्मक ऊर्जा, धन हानि, स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। खासकर, लड़कियों और महिलाओं के बैग में इन चीजों को रखने की मनाही की जाती है। कहते हैं कि, ये चीजें राहु-केतु और शनि के नेगेटिव असर को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में इस लेख में पढ़िए…उन 5 वस्तुओं के बारे में, जिन्हें बैग में नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें

लव लाइफ और पैसों की दिक्क्त होगी खत्म! सोमवार को कर लें बस ये काम

ये 5 चीजें बैग में न रखें

1. नुकिला सामान

बैग में नुकिले और धारधार सामान को रखने से मना किया जाता है। जैसे, सुई, पिन, कैंची, ब्लेड, चाकू, पेंसिल, पेन, कांच जैसी नुकीली चीजें रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, धारदार चीजों से मंगल और राहु का प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इससे विवाद, एक्सीडेंट या मेंटल प्रेशर बढ़ सकता है। लड़कियों यदि इन चीजों को बैग में रखती हैं तो, रिश्तों में दरार और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जरूरी होने पर या सेफ्टी के लिए रखना चाहें तो, आप इसे अलग से साथ में रख सकती हैं। बस रोजाना बैग में नहीं रखना चाहिए।

2. स्वर्गीय लोगों की फोटो

बैग में दिवंगत लोगों की फोटो या तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। सनातन धर्म में मृतकों की तस्वीरें, घर के पूजा स्थल या एक फिक्स जगह पर रखी जाती हैं। इससे जीवन में मानसिक और शारीरिक दिक्कतें आ सकती हैं।

3. दवाईयां और कॉस्मेटिक

बैग में बहुत पुरानी दवाइयां और एक्सपायर कॉस्मेटिक रखनेर को भी गलत माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, दवाइयों का संबंध शनि से होता है। इन्हें बैग में रखने से हेल्थ प्रॉब्लम्स और दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं।

4. पर्स, लिफाफे और थैलियां

बैग में खाली पर्स, लिफाफे या प्लास्टिक की थैलियां रखना अशुभ माना जाता है। इससे पैसों का नुकसान हो सकता है। खाली चीजें वास्तु में खालीपन, गरीबी और कमी का संकेत देती हैं।

5. भगवान की तस्वीर

बैग में भगवान, देवी-देवताओं की तस्वीर या फोटो रखना सही नहीं माना जाता है। इससे ईश्वर रुष्ट हो सकते हैं। यदि फोटो नई है तो, पूजा स्थान पर ही रखें। टूटी मूर्ति या फोटो रखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती हैं।

इन 5 सामानों को लड़कियों के साथ लड़कों को भी बैग में रखने से बचना चाहिए, वर्ना उपरोक्त संकट जीवन में आ सकते हैं।

{अस्वीकरण (Disclaimer) : इस आलेख में दी गई जानकारियां मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इनकी सटीकता का दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क करें।}

ये भी पढ़ें

इन 9 राशि वालों को मनचाही चीज देती हैं मां लक्ष्मी, स्तुति में छुपा है आसान तरीका

Updated on:
22 Dec 2025 03:56 pm
Published on:
22 Dec 2025 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर