वास्तु टिप्स

Janmashtami 2025: कन्हैया को प्रिय है मोर पंख, जन्माष्टमी पर इन जगहों पर रखने से मिलेगा सुख-समृद्धि

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के दिन लोग घर की सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई उपाय करते हैं। इस दिन का एक सरल उपाय है कि घर में मोरपंख रखना। मोरपंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानें कि किस स्थान पर मोरपंख रखना शुभ फल दे सकता है।
2 min read
Aug 15, 2025
Krishna Janmashtami 2025 remedies, Janmashtami rituals at home,
Spiritual benefits of keeping peacock feathers at home

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग पूरी भक्ति, भाव और उत्साह से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय प्रतीकों और वस्तुओं का खास महत्व होता है। उन्हीं में से एक है मोर पंख, जिसे श्रीकृष्ण ने अपने मुकुट का श्रृंगार बनाया।ऐसा माना जाता है कि मोर पंख को घर में सही स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो इस जन्माष्टमी 2025 के शुभ अवसर पर जानिए, किन खास स्थानों पर मोर पंख रखने से जीवन में मिल सकती है शांति और उन्नतिम। (Peacock feather Vastu tips)

श्रीकृष्ण का पवित्र संबंध मोर पंख के साथ

हिंदू धर्म में मोर पंख को श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तुओं में गिना जाता है। मान्यता है कि बचपन में माता यशोदा, कान्हा का श्रृंगार करते समय उनके मुकुट में मोर पंख सजाती थीं। यह न केवल उनकी सुंदरता का प्रतीक था, बल्कि प्रेम और स्नेह की निशानी भी मानी जाती है। यही कारण है कि मोर पंख को शुभता और आध्यात्मिक उन्नति से जोड़ा जाता है।

पूजा स्थल पर मोर पंख का महत्व

घर के मंदिर या पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। विशेष रूप से यदि वहां श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर हो, तो उसके पास मोर पंख रखने से घर में सुख-सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रवाह बढ़ता है।

दांपत्य जीवन में सौहार्द के लिए

पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी समझ बनाए रखने के लिए बेडरूम में मोर पंख का जोड़ा रखना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति बनी रहती है, वातावरण शुद्ध होता है और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

स्टडी रूम या पढ़ाई करने की जगह पर

अगर बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने की जगह पर मोर पंख रखा जाए, तो वहां का माहौल सकारात्मक और शांत बना रहता है। इसकी ऊर्जा मन को स्थिर करती है, जिससे पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकता नहीं। साथ ही यह कमरे से नकारात्मक प्रभाव को दूर करने में सहायक माना जाता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, लिविंग रूम में मोर पंख रखने से घर में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बनता है। इसे तिजोरी, धन रखने वाले स्थान या घर की उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक स्थिरता और समृद्धि बढ़ने की संभावना रहती है।

Updated on:
15 Aug 2025 03:35 pm
Published on:
15 Aug 2025 02:23 pm