Vastu Tips: शाम के समय घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाना एक छोटा सा उपाय है, जो घर में सुख-शांति और धन-धान्य बनाए रखता है। नियमित दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में स्थिरता आती है।
Vastu Tips: भारत में दीपक जलाने की परंपरा बहुत पुरानी है। सुबह और शाम दीपक जलाने को बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन खास तौर पर संध्या काल यानी सूर्यास्त के समय दीपक जलाना बहुत फलदायी माना गया है। शास्त्रों और वास्तु के अनुसार, इस समय दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं।
कहा जाता है कि जब हम शाम के समय तिल के तेल या घी का दीपक जलाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसका सीधा असर हमारे जीवन की ज़रूरी चीज़ों पर पड़ता है, जैसे – रोटी (भोजन), कपड़ा, मकान, शिक्षा और इलाज (चिकित्सा)। नियमित दीपक जलाने से इन बुनियादी जरूरतों की कमी नहीं होती।
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग बड़ी-बड़ी पूजा नहीं कर पाते, लेकिन दीपक जलाने जैसा छोटा उपाय हर कोई कर सकता है। बस इतना करना है कि रोज़ शाम को, जब सूर्य अस्त होने लगे, अपने पूजा घर या घर के किसी साफ कोने में दीपक जला दें। अगरबत्ती लगाएं और मन ही मन भगवान का धन्यवाद करें।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) के अनुसार, अगर घर में अंधकार और नमी बनी रहती है, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। दीपक की लौ उस अंधकार को दूर करती है और घर में सुखद माहौल बनाती है। जो लोग रोज दीपक जलाते हैं, उनके घर में बेवजह के झगड़े कम होते हैं और मन में शांति बनी रहती है।
यह सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं है, बल्कि एक मानसिक और भावनात्मक असर भी है। जब हम दीपक जलाते हैं, तो हमारे मन में एक पॉजिटिव फीलिंग आती है। हम खुद को शांत और सुरक्षित महसूस करते हैं। यही कारण है कि सदियों से हमारे बुजुर्ग इस परंपरा को निभाते आए हैं।