Vastu Items for Living Room to Attract Wealth : वास्तु के अनुसार लिविंग रूम घर का सबसे अहम हिस्सा है। जानें 5 ऐसे वास्तु आइटम्स (बुद्ध की मूर्ति, दौड़ते घोड़े की पेंटिंग, गणेश जी, सॉल्ट लैंप, इंडोर प्लांट्स) जिन्हें सही दिशा में रखने से आपके घर में सुख-शांति, धन-दौलत और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। नेगेटिविटी को दूर करने के लिए पढ़ें ये खास टिप्स।
5 Vastu Items for Living Room, लिविंग रूम वास्तु टिप्स : घर में सुख-शांति और धन-दौलत की कमी है और हमेशा नेगेटिविटी (Negative) ही रहती है? तो चेक करें कि आपके लिविंग रूम क्या और कहां पर रखा हुआ है। क्योंकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से लिविंग रूम घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। यहीं से घर की एनर्जी बनती भी है और बिगड़ती भी है। जब मेहमान आते हैं तो सबसे पहले यहीं आते हैं, इसलिए इस जगह का पॉजिटिव होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में शांति, समृद्धि और अच्छी वाइब्स बनी रहे, तो लिविंग रूम में कुछ खास स्पिरिचुअल आइटम्स जरूर रखें। आइए जानते हैं वो 5 चीजें (Vastu items for living room) जो वास्तु के हिसाब से आपके लिविंग रूम को पाजिटिव एनर्जी से भर देंगी।
घर में बुद्ध की मूर्ति रखने से मन को शांति मिलती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। लिविंग रूम में बुद्ध की मूर्ति रखना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा लोग आते-जाते हैं। इससे घर का माहौल शांत और हार्मोनियस बनता है। मूर्ति को नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में रखें। ये दिशा स्पिरिचुअलिटी और मेंटल क्लैरिटी से जुड़ी है। यहां बुद्ध रखने से घर में माइंडफुलनेस और हार्मनी बनी रहती है।
वास्तु में घोड़े को पावर, प्रोग्रेस और पॉजिटिव वाइब्स का सिंबल माना जाता है। खासकर सात दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग सबसे शुभ मानी जाती है। ये सक्सेस, हार्मनी और फॉरवर्ड मूवमेंट को दर्शाती है। इससे आप नॉर्थ या ईस्ट की दीवार पर लगाएं। इससे करियर में ग्रोथ, मोटिवेशन और फाइनेंशियल सक्सेस मिलती है। खास ध्यान दे कि इससे साउथ की दीवार या बेडरूम में न लगाएं, वरना एनर्जी इंबैलेंस हो सकती है।
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है जिसका मतलब कि जो सारी परेशानियों को दूर करते हैं। लिविंग रूम में गणेश जी की मूर्ति या पेंटिंग रखने से घर में नेगेटिविटी दूर होती है और धन-दौलत आती है। गणेश जी की मूर्ति को आप नॉर्थ-ईस्ट की दीवार पर रख सकते हैं जिसका फेस ईस्ट या वेस्ट की तरफ होना चाहिए। इससे डिवाइन एनर्जी भी बढ़ती है। गणेश जी की मूर्ति घर में तनाव, चिंता और फैमिली मेंबर्स के बीच की गलतफहमियां दूर करती है।
आजकल बहुत से घरों में हिमालयन सॉल्ट लैंप रखा जाता है। जो टेंशन कम करता है और शांति (Peace) लाता है। इसकी गर्म और सॉफ्ट लाइट फायर एलिमेंट को बैलेंस करती है। इसे आप साउथ-ईस्ट कॉर्नर में रख सकते हैं जो फायर और एनर्जी से कनेक्ट होता है। इससे फैमिली की एनर्जी लेवल बढ़ती है और कम्युनिकेशन बेहतर होता है।
पौधे ग्रोथ, विटैलिटी और नई शुरुआत को दिखाते हैं। वास्तु के अनुसार ये पॉजिटिव लाइफ फोर्स एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं और हवा को भी साफ रखते हैं। मनी प्लांट, बांस, पीस लिली, तुलसी, जेड प्लांट या एरेका पाम बेस्ट ऑप्शन हैं। इसे आप ईस्ट या नॉर्थ दिशा में रख सकते हैं । ईस्ट फैमिली और हेल्थ से कनेक्ट है जबकि नॉर्थ वेल्थ से कनेक्ट है।