वास्तु टिप्स

Money Vastu Tips: क्या आपके पर्स में भी है यह चीज? पर्स से तुरंत निकाल दें, मां लक्ष्मी होंगी नाराज

Vastu Shastra Tips for Money​: कई लोग जाने- अनजाने में पर्स में ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिससे माता लक्ष्मी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे लोगों के पास कभी पैसा नहीं टिकता। इस लेख में वास्तु शास्त्र से समझिए, वो कौन-सी वस्तुएं हैं, जो आर्थिक बाधा और दुर्भाग्य ला सकती हैं।
less than 1 minute read
Dec 06, 2025
Money Vastu Tips
Money Vastu Tips (Image Source: AI image@Gemini)

Vastu Tips for Money​: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि पैसा आते ही खत्म हो जाता है। जेब में पैसा न टिकना आपकी आदत नहीं, बल्कि पर्स भी इसकी वजह हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में रखी चीजें भी धन प्रवाह को रोक सकती हैं। इससे पहले कि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो, इस लेख से समझिए कौन-सी चीजें पर्स में रखना गलत माना जाता है।

पर्स का संबंध तरक्की से

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में रखी हर चीज आपकी किस्मत, तरक्की और आर्थिक हालातों पर असर डालती हैं। कुछ चीजें पर्स में रखने से पैसों में बरकत बढ़ती है। वहीं कुछ वस्तुएं आर्थिक रुकावट, नकारात्मकता और परेशानियां खड़ी कर देती हैं। साथ ही आर्थिक कमजोरी भी ला सकती हैं। इन चीजों को भूलकर भी पर्स में नहीं रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए?

  • पर्स में दवाइयां न रखें। जरूरी हो तो, बैग में ले जाएं।
  • पुराने बिल और रसीदें।
  • फटे या गंदे नोट।
  • पुरानी चाबियां और बेकार धातु की चीजें, टूटे पिन, बेकार सिक्के।

यदि आपने इन वस्तुओं को पर्स में रखा है, तो तुरंत निकाल दें। पर्स जितना साफ और व्यवस्थित होता है, उतनी ही आर्थिक उन्नति होगा और धन-प्रवाह बढ़ेगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों के पूरी-तरह सटीक होने की हम पुष्टि नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए, आप धार्मिक विशेषज्ञ से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Published on:
06 Dec 2025 03:39 pm