
धर्म डेस्क। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना भविष्य की किसी घटना का संकेत होता है। इस लेख से समझिए आत्महत्या, उड़ना, जानवरों के काटने और लकड़ी का दिखना किस बात का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो चीजें हकीकत में बुरी लगती हैं, वे सपनों में बेहद शुभ भी हो सकती हैं।
यदि आपने भी सपने में खुद या किसी ओर को आत्महत्या करते देखा है, तो घबराएं नहीं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह दीर्घायु यानी लंबी उम्र होने का लक्षण माना जाता है।
अक्सर लोग सपने में खुद को पंख लगाकर या बिना पंखों के उड़ते हुए देखते हैं। लेकिन सावधान! खुद को या किसी और को उड़ते देखना शुभ नहीं माना जाता। यह संकेत है कि आप भविष्य में गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
यदि आप सपने में लकड़ी उठा रहे हैं या कहीं रख रहे हैं, तो यह बेवजह के विवाद या झगड़े की आशंका को दर्शाता है। ऐसी स्थिति में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना ही समझदारी होता है।
{अस्वीकृति: हम इस लेख में दी गई जानकारियों की सटीकता का दावा नहीं करते। यदि आपको कोई अशुभ सपना दिखे, तो घबराने के बजाय सावधानी बरतें और धैर्य से काम लें। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से मिलें।}