वास्तु टिप्स

Salary Increment Tips : सैलरी नहीं बढ़ रही? ये वास्तु उपाय तुरंत बदल सकते हैं किस्मत, संभाल नहीं पाएंगे पैसा

Vastu Remedies for Money : अगर कड़ी मेहनत के बाद भी प्रमोशन नहीं मिल रहा और सैलरी नहीं बढ़ रही हो, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तुु के अनुसार, इस स्थिति में महीने पूरा होने से पहले ही पैसे खत्म हो जाते हैं। या तो कर्ज हो सकता है। आज के आर्टिकल में आप इस समस्या का कारण और समाधान दोनों जानने वाले हैं। पढ़िए वे 6 वास्तु गलतियां, जिनसे आपके जीवन में पैसों से जुड़ी दिक्कते आ रहीं हैं।

3 min read
Dec 07, 2025
Salary Increment TIps : सैलरी इंक्रीमेंट के लिए आज ही करें ये 5 अचूक वास्तु बदलाव (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Salary Increment Tips : हर व्यक्ति पहले तो खूब पढ़ाई करता है। फिर अच्छी नौकरी की तलाश करता है। जैसे-तैसे उसे एक नौकरी मिल भी जाती है। बावजूद इसके उसे वो सुख नहीं मिल पाता, जिसकी उसे खुद से उम्मीद थी। इसका कारण होता है, कम सैलरी होना। उपर से खर्चे ज्यादा होने से कई बार वह मानसिक तनाव से गुजरने लगता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, पैसों से जुड़ी समस्याओं का कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में इसके कारण और उपाय दोनों अच्छे-से समझाए गए हैं। यदि आप भी इस समस्या का समाधान चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही हैं। इस आर्टिकल में हमने 6 ऐसे तरीके बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप सैलेरी बढ़वा सकते हैं और आर्थिक दिक्कतों से मुक्ति पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Benefits of Radhe Radhe Mantra : राधे राधे नाम जाप के क्या हैं फायदे और सही तरीका, जानें प्रेमानंद जी महाराज से

अब पढ़ते हैं, उन 6 गलतियों और उपायों के बारे में…

1. उत्तर में तिजोरी का मुंह

    शास्त्रों के अनुसार, उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर देव की होती है। यदि तिजोरी का मुंह उत्तर या उत्तर-पूर्व की ओर नहीं खुलता है, तो धन आने से पहले ही रुकावट आ सकती है। इसलिए तिजोरी को उत्तर दिशा में स्थापित करें। उसका मुंह उत्तर की ओर हो। तिजोरी में चांदी का सिक्का और 11 गोमती चक्र रखकर मां लक्ष्मी से प्रार्थना करना चाहिए। मान्यता है कि, इस उपाय को करने से धन का प्रवाह हमेशा बना रहेगा।

    2. ईशान कोण को खाली हो

      शास्त्रों कहते हैं कि, ईशान कोण भगवान का निवास स्थान है। वहां जूते-चप्पल, कचरा या भारी सामान पड़ा हो, तो प्रमोशन और सैलरी बढ़ने में दिक्कत आ सकती है। आपको इसे आज ही अच्छे से खाली कर देना चाहिए। इन जगहों को गंगाजल से शुद्ध करें। वहां लक्ष्मी-कुबेर यंत्र या कमलगट्टे की माला को स्थापित करें। इन स्थानों की पवित्रता आपको जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लाएगी।

      3. टपकता नल बंद करें

        वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में पानी टपक रहा हो, तो मां लक्ष्मी उस घर में नहीं आती हैं। टपकता नल, लीक होती टंकी, बहता पानी, ये सब धन की हानी के संकेत हैं। ऐसे में घर के सारे लीकेज आज ही ठीक करवा लें। पानी का टपकना बंद होते ही, धन का प्रवाह शुरु होने लगेगा।

        4. झाड़ू का अपमान न करें

          वास्तु के अनुसार, झाड़ू को खड़ा करके, उत्तर-पूर्व में या आसानी से दिखाई दे जाने वाली जगह पर रखना मां लक्ष्मी को नाराज कर सकता है। झाड़ू को हमेशा दक्षिण-पश्चिम कोने में सटाकर, किसी कपड़े से ढककर रखे झाड़ू किसी को नजर नहीं आना चाहिए। यह आसान नियम आपके घर से धन की कमी को दूर कर सकता है।

          5. रसोई अग्नि कोण में हो

            रसोई घर का उत्तर, पूर्व या ईशान कोण होना धन हानी का संकेत माना जाता है। गैस का चूल्हा दक्षिण-पूर्व कोने में रखें। हर शुक्रवार को लाल कपड़े में सात सूखी लाल मिर्च बांधकर रसोई में लटका सकते हैं। साथ ही लाल बल्ब जलाकर रख सकते हैं। यह उपाय आपके घर में धन की वृद्धि कर सकता है।

            6. दिनचर्या में तीन काम शामिल करें

              सुबह उठते ही सबसे पहले दोनों हथेली को मिलाकर खोलते हुए दर्शन करें। ऐसा करते हुए "कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः, प्रभाते करदर्शनम्॥" इस मंत्र का जप अवश्य करें। ऐसा करने से आपका हर दिन सकारात्मक ऊर्जा और एनर्जी से भरपूर बीतेगा। शुक्रवार को 11 पीली कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। रात को सोते वक्त पर्स खाली ना रखें। कम-से-कम एक नोट और सिक्का जरूर रखें। ये तीन आसान काम यदि आप आज से ही शुरु करते हैं, तो अचानक पाएंगे कि आपके जीवन में पैसा आने लगा है और आप पहले से काफी खुश रहने लगे हैं।

              मां लक्ष्मी आएगी घर

              इन सात उपायों को सच्चे मन और विश्वास के साथ आज से ही अपना लें। थोड़े दिनों में ही सैलरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही कर्ज उतरने के योग बनने लगेंगे। आपके पास पैसा टिकने लगेगा। कुल मिलाकर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगेगी।

              अस्वीकरण ( Disclaimer ) : यह खबर धर्म ग्रंथों, सामान्य जानकारियों और धर्म विशेषज्ञों की बातों पर आधारित है। हम किसी भी बात के पूरी तरह सटीक होने की पुष्टि नहीं करते हैं। ज्यादा और विशेष जानकारी के लिए धर्म, ज्योतिष या वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें।

              ये भी पढ़ें

              Rig veda First Mantra : ऋग्वेद के इस पहले मंत्र में छिपा है, लाइफ और ब्रह्मांड का सारा ज्ञान

              Updated on:
              07 Dec 2025 12:53 pm
              Published on:
              07 Dec 2025 12:52 pm
              Also Read
              View All

              अगली खबर