Kitchen Tawa Vastu Tips: किचन में इस्तेमाल होने वाला साधारण तवा वास्तु शास्त्र के अनुसार धन, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा है। तवे की सही देखभाल और उपयोग से घर में समृद्धि और सुख-शांति बढ़ती है।
Kitchen Tawa Vastu Tips: भारतीय घरों में किचन को हमेशा से लक्ष्मी जी का स्थान माना जाता है। खासकर वे बर्तन और उपकरण, जिनका उपयोग रोजमर्रा के भोजन बनाने में होता है, उनका सीधा संबंध घर की खुशहाली से बताया गया है। ऐसा ही एक प्रमुख बर्तन है—तवा। वास्तु शास्त्र में तवे को धन, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। तवे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।
वास्तु के अनुसार तवे को किसी भी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए, खासकर जब आपका किचन ओपन लेआउट का हो। बाहरी लोगों और मेहमानों की सीधी नजर तवे पर पड़ना अशुभ माना जाता है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इसलिए तवे को हमेशा किसी अलमारी, काउंटर या दराज में ढककर रखें।
पुराने समय से दादी-नानी तवे पर थोड़ा सा नमक छिड़ककर रोटी बनाती थीं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह तरीका घर की negativity को खत्म करता है और तरक्की में आने वाली रुकावटों को दूर करता है।
कई परिवारों में आज भी पहली रोटी गाय के लिए बनाई जाती है। ऐसा करने से ‘अन्न और धन’ बढ़ता है। देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में वृद्धि होती है।
तवे को उल्टा रखना वास्तु के अनुसार घर की खुशहाली उलटने जैसा है। इससे नेगेटिविटी आ सकती है। इसलिए इस्तेमाल के बाद तवे को सीधा रखें।
तवे को चाकू या नुकीली वस्तु से खुरचने पर न केवल तवा खराब होता है बल्कि माना जाता है कि इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसके बजाय स्पंज और लिक्विड से हल्के हाथ से साफ करें।
तवे से सीधे रोटी खाना वास्तु में फालतू खर्च और अनावश्यक नुकसान का कारण माना गया है। रोटी प्लेट में निकालकर ही खाएं।
गर्म तवे पर पानी डालना परिवार में कलह बढ़ाने वाला माना गया है। तवा ठंडा होने के बाद ही धोएं।