वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Bathroom: बाथरूम में रख लें ये चीजें, वास्तु दोष से तुरंत मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र में वास्तु टीप्स और वास्तु दोष के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम को ऐसी जगह मानी जाती है। जहां सबसे पहले वास्तु दोष लग सकता है। आइए जाने बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स।

2 min read
Dec 12, 2025
iStock

Vastu Tips For Bathroom: वास्तु शास्त्र में वास्तु टीप्स और वास्तु दोष के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम को ऐसी जगह मानी जाती है। जहां सबसे पहले वास्तु दोष लग सकता है। आइए जाने बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स।

Vastu Tips For Bathroom: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को प्राचीन शास्त्र माना गया है। घर बनवाते समय हमें वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। यदि हम वास्तु के नियमों का ध्यान ना रखा जाए तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में बाथरूम के लिए भी बहुत सारे वास्तु उपाय बताए गए हैं। बाथरूम में अगर वास्तु दोष लग जाता है तो घर में नकारात्मकता आ जाती है। शास्त्र के अनुसार बाथरूम ऐसी जगह होती है, जहां पर सबसे ज्यादा नकारात्मकता वास करती है। हमें अपने बाथरूम को हमेशा वास्तु दोष से मु्क्त रखना चाहिए। शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कुछ चीजों को रखने से उस जगह को दोष मुक्त किया जा सकता है। आइए जाने बाथरूम के वास्तु टिप्स के बारे में।

ये भी पढ़ें

12:12 Portal 2025 : 12 दिसंबर का महाशक्तिशाली दिन: जानें क्या है 12:12 पोर्टल का रहस्य और महत्व

बाथरूम में रखें ये चीजें

नमक
यदि आपके बाथरूम में वास्तु दोष लगा हुआ है तो आप एक कटोरी में नमक रख कर बाथरूम में रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि नमक रखने से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है। नमक रखने से सारे दोष मिट जाते हैं।

बाल्टी रखें
हर कोई अपने बाथरूम में बाल्टी जरूर रखता है। बाथरूम के अंदर बाल्टी का सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। बाथरूम के अंदर बाल्टी रखने से पहले हमें उसके रंग का खास ख्याल रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें अपने बाथरूम में ब्लू रंग की बाल्टी रखनी चाहिए। इस रंग की बाल्टी रखने से वास्तु दोष से निजात मिलता है।

पानी भरा टब
बाथरूम के अंदर कभी खाली टब या बाल्टी नहीं रखना चाहिए। हमेशा बाल्टी को पानी से भरा रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि खाली बाल्टी रखने से वास्तु दोष लगता है।

इस रंग की लगाएं टाइल्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी गहरे रंग की टाइल्स नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर हमेशा हल्के रंग की टाइल्स ही लगानी चाहिए। इसके साथ ही बाथरूम में दीवार का रंग भी हल्का होना ही अच्छा माना जाता है। गहरा रंग सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

शॉवर लगाने की दिशा
बाथरूम में हमेशा शॉवर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा जल की दिशा मानी गई है। इस दिशा में पानी की दिशा रखने से वास्तु दोष नहीं लगता है। अगर पर दक्षिण दिशा में शॉवर लगवाते हैं तो हमें वास्तुदोष का सामा करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Tulsi Puja : पौष महीने में तुलसी पूजा : सफला एकादशी पर करें ये विशेष पूजा, बरसेगा धन

Published on:
12 Dec 2025 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर