वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Home: घर में बढ़ रहा है खर्च? ज्योतिषी से जानिए, जूते-चप्पल रखने की ये छोटी गलती बिगाड़ सकती है आपका बजट

Vastu Tips for Home: जूते-चप्पल रखने के लिए घर में एक निश्चित दिशा का पालन करना बेहद जरूरी है। सही स्थान पर रखने से जहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, वहीं गलत दिशा आपके बजट और सुख-शांति दोनों को प्रभावित कर सकती है।

2 min read
Apr 03, 2026
घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल|Freepik

Vastu Tips for Home: घर में बढ़ता खर्च, बेवजह की परेशानियां और मानसिक अशांति कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियों का परिणाम होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पल जैसी सामान्य चीजों का भी घर की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर इन्हें गलत दिशा में रखा जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे धन हानि और कलह की स्थिति बन सकती है।इसलिए इस छोटी सी आदत को सुधारकर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। वास्तु ज्योतिषी पं. शैलेन्द्र पांडेय से जानिए हल।

ईशान कोण में भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल

वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण कहा जाता है, घर की सबसे पवित्र दिशा मानी जाती है। यह स्थान सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है और इसे देवताओं का स्थान भी माना गया है। ऐसे में इस दिशा में गंदे या इस्तेमाल किए हुए जूते-चप्पल रखना अशुभ माना जाता है। इससे घर की पवित्रता प्रभावित होती है और मानसिक तनाव, कलह तथा आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

जूते रखने के लिए सही दिशा कौन-सी है?

जूते-चप्पलों (Footwear vastu tips for home) को रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है। यदि आप घर के प्रवेश द्वार पर शू-रैक रखना चाहते हैं, तो इसे मुख्य दरवाजे के बाईं ओर यानी दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित नहीं होती और संतुलन बना रहता है।

व्यवस्थित रखने की आदत अपनाएं

जूते-चप्पल को कभी भी इधर-उधर बिखरा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। इन्हें हमेशा एक निर्धारित स्थान पर, बेहतर हो कि बंद अलमारी या शू-रैक में रखें। इससे घर साफ-सुथरा दिखता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है।

रात में जूते फैलाकर न छोड़ें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय बिखरे हुए जूते-चप्पल मानसिक अशांति और नींद में बाधा पैदा कर सकते हैं। सोने से पहले उन्हें समेटकर एक जगह व्यवस्थित रखें और संभव हो तो ढककर रखें।

पुराने और टूटे जूतों को हटाएं

घर में लंबे समय तक पुराने, फटे या खराब जूते-चप्पल रखना भी नकारात्मकता को बढ़ावा देता है। समय-समय पर इन्हें हटाते रहना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।

ये भी पढ़ें

April Grah Gochar 2026: अप्रैल 2026 में ग्रहों का बड़ा खेल, मंगल-शुक्र के गोचर से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Updated on:
03 Apr 2026 12:41 pm
Published on:
03 Apr 2026 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर