वास्तु टिप्स

Vastu Tips: अगर आप भी करते हैं दूसरों की चीजें इस्तेमाल, तो आ सकता है भारी संकट

Vastu Tips क्या आप भी दूसरे की चीजें इस्तेमाल करते हैं,अगर हां तो जाने वास्तु से जुड़े यह टिप्स नहीं तो आ सकता है भारी संकट..

2 min read
Nov 17, 2024
Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार अगर आप भी दूसरों से मांग कर पहनी हुई चीजों का इस्तेमाल करते हैं , तो यह नहीं करना चाहिए। ऐसा होंने पर आपके ऊपर भारी संकट आ सकता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों से आ सकता है भारी संकट

वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

आज के युग में प्रत्येक मनुष्य अपने आपको खुश और समृद्ध देखना चाहता है। वह व्यक्ति चाहता है कि उसका परिवार सुखमय जीवन व्यतीत करें। इसके लिए जरुरी है कि है वह व्यक्ति वास्तु के अनुसार अपने घर की चीजों को व्यवस्थित रखें। इसके साथ ही वह अपनी चीजों को किसी और को न दें। ऐसा करने पर घर में नकारात्मकता आती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार हमें दूसरों की क्या चीजें इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए ।

दूसरों से मांग कर न करें इन चीजों का इस्तेमाल (Do not use these things by demanding from others)

1. दूसरे के कपड़े (Other's clothes)

वास्तु शास्त्र के अनुसार दूसरों से मांग कर पहने हुए कपड़े से आपका व्यक्तित्व निखार कर नहीं आता है। इसके साथ ही आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है। साथ ही दूसरों के मांगे हुए कपड़े अगर आप पहनेंगे तो आपको त्वचा संबधी बीमारी भी हो सकती है। इसलिए दूसरों से मांग कर कपड़े न पहनें।

2. दूसरे का रुमाल (Someone else's handkerchief)

हर व्यक्ति के पास रुमाल का होना स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। व्यक्ति अपने हाथ पैर और मुंह पोछने के लिए रुमाल का उपयोग करता है। इसलिए किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की बीमारियां भी फैलती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल अपने पास रखने से वाद- विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

3. दूसरे की कलम (Someone else's pen)

कलम को देवी सरस्वती का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि आप किसी दूसरें की इस्तेमाल की हुई पेन का इस्तेमाल करते हैं , तो इससे धन की हानि बढ़ सकती है।

4. दूसरे की अंगूठी (Ring of the other)

कई लोग अपनी उंगलियों में तमाम तरह की अंगूठियां पहनते है। अगर आप भी किसी से मांग कर अंगूठी पहनते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के रोग से बचने का एक यही तरीका है आप दूसरों की इस्तेमाल की हुई चीजों का न पहनें।

5. दूसरे की घड़ी (Other's watch)

वास्तु शास्त्र में घड़ी का विशेष महत्व है। इसके साथ ही घड़ी का चलना और रुकना अच्छे और बुरे कर्मों पर निर्भर करता है। किसी दूसरे के हाथ से ली हुई घड़ी पहनने से बुरा वक्त शुरू हो सकता है। इसलिए दूसरों के हाथ से लेकर घड़ी नहीं पहननी चाहिए।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Published on:
17 Nov 2024 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर