वास्तु टिप्स

Vastu Tips : घर की किस दीवार पर कौन सा रंग करवाएं , यहां जाने वास्तु नियम

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए खास नियम बताए गए हैं। अगर हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है। आज हम घर की दीवार पर कौन सा रंग करवाना चाहिए इसके बारे में बात करेंगे। यहां जानिए घर के लिए वास्तु नियम।

2 min read
Dec 08, 2025
Vastu Tips
Gemini ai

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए खास नियम बताए गए हैं। अगर हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है। आज हम घर की दीवार पर कौन सा रंग करवाना चाहिए इसके बारे में बात करेंगे। यहां जानिए घर के लिए वास्तु नियम।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर की किस दीवार पर कौन सा रंग करवाना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। घर की हर दीवार के लिए अलग- अलग रंग करवाने की सलाह दी जाती है। अगर पर वास्तु के अनुसार घर की दीवार पर रंग करवाते हैं तो हमारे जीवन में खुशहाली और तरक्की बनी रहती है। कई बार हम लोग जल्दबाजी के चक्कर में वास्तु के नियमों का ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण हमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि घर की दीवार पर वास्तु के अनुसार रंग ना करवाया जाए तो हमें पैसों की तंगी के साथ- साथ खराब सेहत जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। घर की दीवार पर रंग करवाते समय हमें वास्तु के नियम का ख्याल रखना चाहिए। आइए यहां जाने किस दीवार पर कौन सा रंग करवाना शुभ होता है।

घर की किस दिशा में करवाएं कौन सा रंग | Vastu Tips for Wall Color

पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में सूरज उगता है, इसलिए इस दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। घर की पूर्व दिशा में हल्का हरा या सफेद रंग करवाना शुभ होता है। आप इस दिशा में इन दोनों में से कोई भी रंग करवा सकते हैं।

उत्तर दिशा
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा जल स्तोत्र की दिशा मानी जाती है। इस दिशा को लक्ष्मी की दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा और सजाकर रखना चाहिए। वास्तु के नियम के अनुसार उत्तर दिशा में हरा रंग करवाना चाहिए

पश्चिम दिशा
घर की पश्चिम दिशा को अध्यात्म चिंतन के लिए सबसे उचित माना जाता है। इस दिशा के दीवार के लिए नीला या सफेद रंग करवाना अच्छा माना जाता है। इस रंग को करवाने से शांति बनी रहती है। इस दिशा में ज्यादा गढ़ा रंग करवाने से बचना चाहिए।

दक्षिण दिशा
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा पूर्वजों की दिशा मानी जाती है। दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी हुई होती है। इस दिशा में लाल और पीले रंग का पेंट करवाना शुभ माना जाता है। इस रंग से रंग करवाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और परिवार में तरक्की आती है।

Published on:
08 Dec 2025 06:46 pm