वाराणसी

काशी में पहली बार होगा एयर शो, नमो घाट पर गरजेंगे एयरफोर्स के जेट, जानें क्या होगी खासियत

Air show in varanasi। Varanasi news। Namo ghat air show : काशी में पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले प्रयागराज में एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने अपना शौर्य दिखाया था। इस एयर शो के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।

2 min read
Jun 09, 2026
Air show in Varanasi
फाइल फोटो, फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Air Show In Varanasi : वाराणसी में अक्टूबर महीने में नमो घाट पर एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिलेगा। यहां पहली बार एयरफोर्स के विमान एयर शो करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। इस एयर शो में राफेल समेत 50 लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे। इसमें रुद्र हेलीकॉप्टर और डकोटा जैसे विमान को भी शामिल किया जाएगा।

काशी में पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले प्रयागराज में एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने अपना शौर्य दिखाया था। इस एयर शो के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 20 अक्टूबर से लड़ाकू विमान वाराणसी पहुंचने शुरू हो जाएंगे और 5 दिनों तक इसका रिहर्सल किया जाएगा। इसमें सूर्य किरण जेट के 9 एयरक्राफ्ट भी शामिल किए गए हैं। वहीं, 50 से अधिक एयरफोर्स के विमान-हेलीकाप्टर आसमान में करतब दिखाएंगे।

एयरपोर्ट्स पर तैयारियां शुरू

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया है कि एयरपोर्ट से 9 सूर्य किरण जेट उड़ान भरेंगे, जबकि आसपास के जिलों के एयरपोर्ट से अन्य जेट उड़ान भरेंगे। उन्होंने बताया है कि इस एयर शो के लिए सभी जिलों के एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार भी किया जा रहा है।

एयरपोर्ट निदेशक के मुताबिक, एयर शो के लिए आने वाले सभी विमान वाराणसी के एयरपोर्ट पर ही खड़े होंगे। उन्होंने बताया कि इस एयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस एयर शो में और भी कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।

2 घंटे तक होगा आयोजन

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि नमो घाट पर होने वाले इस आयोजन में एयरफोर्स के पायलट अपने साहस और शौर्य का परिचय देंगे। इसके साथ ही लोगों को विमान की गर्जना सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि करीब 2 घंटे तक शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें एयरफोर्स के कई जेट एक साथ हवा में करतब दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इस एयर शो में ट्विन सीटर तेजस, सी-295, रुद्र हेलीकॉप्टर जैसे विमान शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद भी इन फाइटर जेट्स और हेलीकॉप्टर की टाइमिंग में फर्क नहीं पड़ेगा और लोगों को आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

Published on:
09 Jun 2026 08:49 am
Also Read
View All
Varanasi News: ‘3 फीट की दीवार में छात्र रहते हैं, 9 फीट में कैदी’, BHU के बिरला हॉस्टल की बॉउंड्री उंची करने के विरोध में उतरे छात्र

वाराणसी: गंगा में मछुआरों को मिला 200 किलो वजनी 2500 साल पुराना मौर्य कालीन शिवलिंग

‘ईट राइट’ का हिस्सा बनेंगे काशी के मंदिर और एयरपोर्ट, FSSAI देगा सर्टिफिकेट, जानें क्या होगा फायदा

‘बंद हो मोहर्रम जुलूस और हथियार लहराने पर लगे पाबंदी’, BJP नेता नाजिया ने CM योगी को लिखा पत्र, कांग्रेस पर साधा निशाना

UP विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी, NDA के साथ मिलकर 300 सीटें जीतने का किया दावा