वाराणसी

शादी करने के लिए सात समुंदर की यात्रा, अमेरिकी जोड़े ने लिए बनारस में सात फेरे, किया रुद्राभिषेक यज्ञ

American couple took seven vows, बनारस में अमेरिका से आए जोड़े ने भारतीय परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए। इस दौरान वर और वधू भारतीय पोशाक में दिखाई पड़े। मंत्रों को समझने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका)

American couple took seven vows बनारस में आज भारतीय संस्कारों से प्रभावित होकर अमेरिकी जोड़े ने सात फेरे लिए और रुद्राभिषेक यज्ञ भी किया। यही नहीं सभी मांगलिक कार्यक्रमों में जोड़े भारतीय वेशभूषा में दिखाई पड़े। मंत्रों को समझाने के लिए अंग्रेजी में पढ़ा गया। अमेरिकी जोड़े ने बताया कि भोले बाबा उनके आराध्य हैं। जिनका उन्होंने टैटू भी हाथ में बनवाया है। उन्होंने बताया कि वे यहां से आगरा घूमने के लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

ईडी के छापे के बाद यूट्यूबर का खुला रहस्य, लोग हैरत में, लैंबॉर्गिनी, थार और दुबई की शादी की चर्चा

प्राचीन गौरी केदारेश्वर मंदिर में हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित प्राचीन गौरी केदारेश्वर मंदिर में अमेरिका से आए जेसन मात्जनर और लॉरेन कोजाक ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। अमेरिकन जोड़े को वैदिक मित्रों को समझने के लिए अंग्रेजी में पढ़ाया गया। इस दौरान जेसन ने कुर्ता पजामा पहन रखा था, जबकि लॉरेन ने साड़ी पहन रखी थी। दोनों ने अग्निकुंड के सात फेरे लिए और इस मौके पर सात वचन भी बताए गए। जिन्हें दोनों ने सात जन्मों तक निभाने का वादा किया।

भारतीय परंपरा से की शादी

दरअसल जेसन और लॉरेन की शादी बहुत पहले ही हो चुकी थी। लॉरेन शादी मार्केटिंग एक्सपर्ट है जबकि जेसन गिटार के शौकीन हैं। जेसन ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ चार बार भारत घूमने आ चुके हैं। भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाज से वह काफी प्रभावित हुए हैं।

पड़ोस में भारतीय परिवार से हुए आकर्षित

अमेरिका में उनके पड़ोस में एक भारतीय परिवार रहता है। उनका भी घर में आना-जाना बना रहता है। जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति को समझने का अभी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वे भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसकी जानकारी लॉरेन को दी तो वह भी खुश हो गई। 19 दिसंबर को जेसन और लॉरेन बनारस पहुंचे।

गाइड के माध्यम से पहुंचे पुजारी के पास

जहां उन्होंने अपने गाइड कुणाल से इस संबंध में बातचीत की। आचार्य अनुराग मिश्रा ने बीते 20 दिसंबर को दोनों की शादी करवाई। लॉरेन ने बताया कि उन्होंने भगवान शिव के नटराज स्वरूप का टैटू अपने हाथ में बनवाया है। भारतीय संस्कृति से उनका बेहद लगाव है। जितना समझने का प्रयास करते हैं उतना ही डूबते चले जाते हैं, जितना ही जानने का प्रयास किया जाए कम बना रहता है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर