
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने यहां के रामनगर के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है, जिसके चलते काशी के बाद रामनगर का तेजी से विकास होगा। रोजगार बढऩे के साथ यूपी व बिहार के व्यापारियों को भी बड़ी सौगात मिल जायेगी। रामनगर में एशिया के पहले फ्रेट विलेट बनाने के लिए अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित जमीन का जायजा लिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की बड़ी सौगात, यहां बनेगा एशिया का पहला फ्रेट विलेट
रामनगर में जलपरिवहन के लिए बन रहे टर्मिनल के साथ ही वहां पर एशिया का पहला फ्रेट विलेट बनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है और ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया (आईडब्ल्यूआई), वल्र्ड बैंक के साथ काशी व चंदौली के अधिकारियों ने फ्रेट विलेज के लिए प्रस्तावित जमीन का मुआयना किया है। फ्रेट विलेज के लिए कुल 100 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जिला प्रशासन के पास 30 एकड़ जमीन है और बाकी 70 एकड़ जमीन की व्यवस्था भी हो जायेगी। संभावना जतायी गयी है कि मार्च से यहां पर काम भी आरंभ हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-एक्शन में आये सीएम योगी, वरूणा कॉरीडोर में देरी पर मुख्य अभियंता को किया निलंबित
फ्रेट विलेज में होगा मल्टीनेशनल कंपनियों का वेयर हाउस
अमेरिका व चीन की तर्ज पर रामनगर में फ्रेट विजेज बनाया जायेगा। यहां पर उत्पादों को रखने, पैकिंग करने, लोड करने आदि सारी सुविधा होगी। आवश्यकता के अनुसार उत्पादों को जलपरिवहन, सड़क व रेलमार्ग से देश के किसी कोने में कम समय व कम खर्च पर भेजा जा सकेगा।
यह भी पढ़े:-सिकरौरा नरसंहार में माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को कोर्ट से फिर लगा झटका
यूपी व बिहार के व्यापारियों को होगा बहुत लाभ
फ्रेट विलेज बन जाने से यूपी के साथ बिहार के भी व्यापारियों को बहुत लाभ होगा। उनके उत्पादों को कम समय में देश के किसी भी कोने में पहुंचाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त विदेशी कंपनियों के वेयर हाउस खुल जाने से व्यापारियों को व्यवसाय के लिए नया बाजार मिलेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक रामनगर से हल्दिया जलपरिवहन शुरू हो जाने से भी व्यापारियों को व्यवसाय के लिए नया मार्ग मिलेगा। यूपी में अब सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार है इसलिए माना जा रहा है कि अब फ्रेट विलेट प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी।
यह भी पढ़े:-मारीशस में बनाया अनोखा राम मंदिर, विश्व स्तर पर जगायेंगे रामायण की अलख