वाराणसी

BJP के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक के तोड़ डाले दांत; सिर पर भी किया गया हमला, जानें क्या है मामला?

UP Crime: BJP के पूर्व विधायक पर हमला कर दिया गया। हमले में उनके दांत टूट गए। उनके सिर पर भी वार किया गया। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Aug 18, 2025
UP Crime
पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी से लूटपाट। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के वारणसी में पूर्व बीजेपी विधायक पर हमला कर दिया गया। हमले में उनको कई गंभीर चोटें आई हैं। भाजपा के पूर्व विधायक पर रजिस्ट्री कार्यालय में हमला हुआ।

वारणसी में बीजेपी के पूर्व विधायक पर हमला

बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर रजिस्ट्री के सिलसिले में बीजेपी के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी (Ravindra Nath Tripathi) कचहरी पहुंचे थे। कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी से लूटपाट

हमले की वजह से पूर्व विधायक के दांत टूट गए। पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि हमले के बाद हमलावरों ने 1 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। इसके अलावा उनके गनर और ड्राइवर को भी पीटा गया। बता दें कि 2017-22 के बीच भदोही विधानसभा क्षेत्र से रविंद्र नाथ त्रिपाठी विधायक रह चुके हैं।

रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज

कैंट थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक की तहरीर के आधार पर रविवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी एजाज और ऋषिकांत सिंह के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात पर मारपीट, चेन लूटने, रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।

CCTV में कैद हुई घटना

पूर्व विधायक ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि वह रजिस्ट्री करवाने कचहरी गए थे। इस दौरान एजाज और ऋषिकांत सिंह 12 साथियों के साथ दोपहर 3.30 बजे आए और उनसे 5 लाख की रंगदारी मांगी। इसका विरोध करने पर पूर्व विधायक पर हमला कर दिया गया। उनके सिर पर भी वार किया गया। ये पूरी घटना रजिस्ट्री कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पूर्व विधायक ने कहा कि गुरुवार को हमले के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसी वजह से वह अपने साथियों के साथ घर के लिए निकल गए थे। रविवार को उन्होंने कैंट थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।

Updated on:
18 Aug 2025 12:53 pm
Published on:
18 Aug 2025 12:53 pm
Also Read
View All
गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात