वाराणसी

BHU में CHS की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप

BHU CHS entrance exam controversy : बीएचयू-सीएचएस की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
बीएचयू-सीएचएस की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, छात्रों का प्रदर्शन, PC- Patrika

वाराणसी: बीएचयू-सीएचएस की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रोक्टोरियल विभाग के सुरक्षाकर्मियों से छात्रों की तीखी नोकझोंक भी हुई। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से ज्ञापन ले लिया है और मामले पर विचार कर रही है।

सेंट्रल हिन्दू गर्ल कॉलेज (सीएचएस) में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रोक्टोरियल विभाग के सुरक्षाकर्मी और कई थानों की फोर्स भी लगाई गई थी। ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों की सुरक्षाकर्मियों से नोक झोंक भी हुई। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है, जबकि यह बेहद ही संवेदनशील मामला है।

ये भी पढ़ें

पूर्व PCS अलंकार अग्निहोत्री ने यहां से लडेंगे चुनाव, UGC के विरोध में दिया था इस्तीफा

दरअसल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया में सीट को शून्य कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि इससे गरीब और किसान वर्ग कि छात्राओं को नुकसान होगा और वह पढ़ाई से वंचित रह जाएंगी। बता दें कि सेंट्रल हिंदू स्कूल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अधीन आता है और परीक्षाएं भी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के माध्यम से ही कराई जाती हैं।

छात्रों की मांग है कि कक्षा 9वीं में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए और यदि जरूरत पड़ती है तो अतिरिक्त सेक्शन भी बढ़ाया जाए, णा कि सीटों कि संख्या को शून्य कर छात्राओं को पढ़ाई से वंचित किया जाए। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कई विसंगतियां भी हैं। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से उनका ज्ञापन ले लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांगों पर विचार किया जा रहा है। जो उचित कदम होंगे वह उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलरी, CM ने किया ऐलान, सत्ता और विपक्ष दोनों ने उठाया था मुद्दा

Updated on:
17 Feb 2026 04:00 pm
Published on:
17 Feb 2026 03:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर