वाराणसी

बीजेपी के इस कद्दावर नेता के दामाद पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल, पुलिस को भी धमकी देने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2019, 6:56 PM IST
Dr Rathnesh Dwivedi
Dr Rathnesh Dwivedi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की सख्ती के बाद भी बीजेपी विधायक व उनके रिश्तेदारों की दबंगई वाली घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बनारस में सोशल मीडिया में एक कद्दावर बीजेपी नेता के दामाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह एक एयरटेल कस्टमर केयर सेंटर में कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जब बीजेपी नेता के दामाद को फोन किया तो भी धमकी देने का मामला भी सामने आया है। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-कानून मंत्री ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, जानकारी होने पर दिया यह बयान

वायरल वीडियो में बीजेपी के कद्दावर नेता कलराज मिश्रा के दामाद व निजी अस्पताल के निदेशक डा.रत्नेश द्विवेदी हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि अपने साथियों के साथ डा.रत्नेश द्विवेदी एयरटेल ऑफिस में गये थे, जहां पर बिना आधार कार्ड के सिम कार्ड देने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर डा.द्विवेदी व कर्मचारियों में बहस हो गयी। आरोप है कि डा.द्विवेदी ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मोबाइल भी पटक दिया। आरोप है कि इस मामले में जब पुलिस ने डा.द्विवेदी को फोन किया तो उल्टे पुलिस को ही धमकाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस जानती है कि मामला बीजेपी के कद्दावर नेता से जुड़ा है इसलिए सावधानी से कदम उठा रही है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन से मांगा विधवा आवास तो पकड़ाया 500 का नोट, महिला ने कहा भीख नहीं मांग रही साहब

बीजेपी विधायको का वीडियो लगातार हो रहा वायरल
बीजेपी विधायको के वायरल वीडियो से पार्टी भी परेशान हो चुकी है। सबसे पहले बीजेपी विधायक व मध्यप्रदेश में पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का क्रिकेट बैट से एक अधिकारी को मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करने की बात कही थी। इसके बाद उत्तराखंड के बीजेपी विधायक चैम्पियन का असलहो के साथ वीडियो वायरल हुआ था और बीजेपी ने विधायक को पार्टी से बाहर कर दिया था।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया बड़ा खुलासा, कहा सदन में दिखायी जायेगी बाटला हाउस फिल्म

Published on: