वाराणसी

बढ़ते तापमान से बीजेपी परेशान, वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगायी ताकत

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाये, जातीय समीकरणों का भी रखे ध्यान
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2019, 1:13 PM IST
Amit Shah
Amit Shah

वाराणसी. बढ़ते तापमान से बीजेपी परेशान होने लगी है। बीजेपी अब सारा ध्यान वोट प्रतिशत बढ़ाने पर दे रही है। बनारस दौरे पर आये बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने साफ कह दिया है कि बूथ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वोटरों को मतदान तक ले जाये। जातीय समीकरण को ध्यान रखते हुए बूथों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाये।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अस्त्र को बेकार करने के लिए खेल दिया बड़ा दांव

अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती रात सोनारपुरा स्थित एक होटल में काशी क्षेत्र के 14 लोकसभा, चुनाव संयोजक, लोकसभा चुनाव प्रभारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी के साथ प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्वांचल की 26 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति बनाने के लिए मतदान प्रतिशत पर भी फोकस किया गया। बैठक में कहा गया कि अधिक से अधिक मतदताओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख व बूथ कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाये और उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करे। लोकसभा चुनाव 2014 में जिन बूथों पर कम मतदान हुआ था वहां की सूची बनायी और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे। बीजेपी नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्वांचल की 26 सीटों पर मई में अंतिम चरण में होने वाले चुनाव में कार्यकर्ता अपनी सारी ताकत लगा दे।
यह भी पढ़े:-पहडिय़ा मंडी में भीषण आग, लाखों की फल- सब्जी के साथ कई वाहन स्वाहा

बनारस से पीएम नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए करे जमीन तैयार
पीएम नरेन्द्र मोदी को बनारस संसदीय सीट से ऐतिहासिक जीत दिलाने की जमीन भी कार्यकर्ताओं को ही तैयार करनी होगी। पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद ही बूथ कार्यकर्ताओं से कहा था कि एक भी बूथ पर उनका कार्यकर्ता हारना नहीं चाहिए। संदेश साफ है कि बीजेपी चाहती है कि पीएम मोदी बनारस से अधिक से अधिक मतों से चुनाव जीते। यह तभी संभव होगा। जब मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।
यह भी पढ़े:-भाजपा का झंडा उतरवाने व चौहान बस्ती के लोगों पर पर हमले के मामले में पूर्व एमएलसी के दो साथी गिरफ्तार

पूर्वांचल में आसान नहीं है बीजेपी की राह
पूर्वांचल की 26 में से 25 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव जीता था। बीजेपी को इसी जादू दोहराने की चुनौती है। यूपी में अखिलेश यादव व मायावती का महागठबंधन के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस ने बीजेपी को जबरदस्त टक्कर दी है। बीजेपी यह बात जानती है इसलिए वोट प्रतिशत बढ़ा कर अपनी राह आसान करने में लगी है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक को मिली मुख्तार अंसारी से बड़ी चुनौती, तय होगा किसका बड़ा जनाधार

Updated on:
30 Apr 2019, 1:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी