24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का झंडा उतरवाने व चौहान बस्ती के लोगों पर पर हमले के मामले में पूर्व एमएलसी के दो साथी गिरफ्तार

बाकी की गिरफ्तारी के लिए जारी है दबिश, भाजपा का झंडा उतारने को लेकर हुआ था विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Apr 2019, 7:57 PM IST

Police arrested

Police arrested

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनहिनी गांव की चौहान बस्ती के लोगों द्वारा भाजपा का झंडा न हटाने पर सपा के पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव और उनके साथियों द्वारा की गयी गांव वालों की पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा है। रविवार की देर शाम सपा सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भांजे पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव जो मेंहनगर क्षेत्र के ही रहने वाले है प्रचार करते हुए वाहनों के काफिले के साथ मेंहनगर विधानसभा के फिनहिनी गांव पहुंचे थे। प्रचार करते हुए जब वे चौहान बस्ती में पहुंचे तो वहां ज्यादातर घरों पर भाजपा का झंडा दिखा। कमला ने कुछ लोगों को बुलाया और कहा कि यह मेरा गृह क्षेत्र है यहां बड़े नेताओं का दौरा भी होगा ऐसे में सभी लोग अपने घर से भाजपा का झंडा हटाकर सपा या बसपा का झंडा लगा लें। गांव के लोगों ने इनकार किया तो कमला यादव और उनके साथ के लोगों कई लोगों को मारपीट दिया।
इसके बाद गांव के लोगों ने कमला प्रसाद यादव सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी नगेंद्र यादव व गाजीपुर जनपद के जइपट्टी खानपुर गांव निवासी मनोज यादव शामिल हैं। पुलिस अधिक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग