
Fire in Pahadiya Mandi
वाराणसी. पहडिय़ा मंडी में भीषण आग से लाखों की फल, सब्जी के साथ कई वाहन जल कर खाक हो गये हैं। पूर्वांचल की सबसे बड़ी फलमंडी में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग बुझाने के लिए सबसे पहले सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला था और फिर फायर ब्रिगेड के वाहनों के साथ आग पर काबू पाया है। बड़ी बात यह है कि इसी मंडी में चुनाव के बाद ईवीएम रखी जाती है और यह पर मतगणना भी होती है ऐसे में आग बुझाने का सिस्टम नहीं होने से व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़े:-नामांकन खत्म होने के एक मिनट पहले सपा ने काटा शालिनी यादव का टिकट, तेज बहादुर यादव को बनारस से बनाया प्रत्याशी
पहडिय़ा मंडी में दोपहर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी। देखते ही देखते वहां पर आग फैल गयी। आग का काला धुंआ पूरे क्षेत्र में फैलने लगा। आग लगने की सूचना पर वहां हड़कंप चम गया। भीषण गर्मी के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया। मंडी के पास ही सीआरपीएफ के शिविर है। सीआरपीएप के जवानों ने देखा कि वहां पर आग लग गयी है तो उसे बुझाने के लिए सक्रिय हो गये। जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां पर दमकल के वाहन भी पहुंच गये और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से लाखों की क्षति हुई है। आग लगने से चार पिकअप, एक मारुति कार, प्याज के पांच ट्रक, आलू लदे वाहन सहित काफी मात्रा में फल जलकर खाक हो गया है जिससे लाखों की क्षति होने का अनुमान है। पहडिय़ा मंडी मेें आग बुझाने के यंत्र नहीं होने से उस पर काबू पाने में बहुत दिक्कत हुई है। पहडिय़ा मंडी पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी है और प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार होता है। ऐसे में यहां पर नुकसान होने से पूरा पूर्वांचल का फल व सब्जी व्यवसाय प्रभावित होगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के अस्त्र को बेकार करने के लिए खेल दिया बड़ा दांव
Updated on:
29 Apr 2019, 6:00 PM IST
Published on:
29 Apr 2019, 6:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.