वाराणसी

CM Yogi Adityanath आज बनारस में, देंगे करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आ रहे वाराणसी, करेंगे कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 9:39 AM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी वाराणसी को कई सौगात देंगे। सीएम योगी चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में सवा नौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही किसान ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र देंगे और काशी विद्यापीठ ब्लाक को ओडीएफ घोषित व 111 विद्यालयों में अवस्थापना सुविधा संबंधी कार्यों का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रामनगर के डोमरी में मोरारी बापू के कथा में शामिल होंगेा यहां से सीएम चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगेा

सीएम योगी वाराणसी को इन योजनओं का देंगे तोहफा

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी में सांस्कृतिक संकुल से सवा नौ करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगेा इसमें 4.13 करोड़ रूपये की लागत से शहर की 99 गलियों-सड़कों की मरम्मत कार्य का और 4.13 करोड़ रूपये की लागत से 111 विद्यालयों में अवस्थापना सुविधा संबंधी कार्यों का शुभारम्भ करेंगेा साथ ही 26 लाख रूपये की लागत से सात पार्कों के सुन्दरीकरण कार्य का शिलान्यास और 67 लाख रूपये से 35 पार्कों की मरम्मत के बाद उनका लोकार्पण करेंगेा

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की तरह बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान साबित हो सकता मास्टर स्ट्रोक

सीएम योगी के वाराणसी व चंदौली कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट

25 अक्टूबर, सुबह 10.05 बजे : सीएम योगी लखनऊ से हेलीकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
सुबह 10.15 बजे : कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगे और 15 मिनट तक विश्राम करेंगे।
सुबह 10.35 बजे : सांस्कृतिक संकुल में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, किसान ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 111 विद्यालयों के विकास योजना का शुभारम्भ करेंगे।
सुबह 11.35 बजे : सांस्कृतिक संकुल से रामनगर के डोमरी में चल रहे मोरारी बापू के कथा के लिए कार प्रस्थान करेंगे।
सुबह 11.55 बजे : रामनगर के डोमरी में मोरारी बापू के कथा स्थल पर पहुंचेंगे।
दोपहर 12.40 बजे : रामनगर पीएसी परिसर में बने हेलीपैड के लिए कार से रवाना होंगे।
दोपहर 12.45 बजे : हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से चंदौली स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 01.00 बजे : चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के पीटी ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।
दोपहर 01.10 बजे : कॉलेज परिसर में 150 करोड़ की लागत से योजनाओं का लोकार्पण और 50 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास। इनमें दो ओवरब्रिज, चार सड़क सहित कई स्कूलों का सुंदरीकरण शामिल हैं। साथ ही किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र देंगे।
दोपहर 02.20 बजे : महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगेा


Published on: