वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले सीएम योगी पहुंचे बनारस, इन जगहों का किया निरीक्षण

सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कर रहे बैठक, 16 फरवरी को बाबतपुर एयरपोर्ट पर करेंगे प्रधानमंत्री की आगवानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2020, 6:25 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम को बनारस पहुंच गये हैं। सीएम ने सबसे पहले पड़ाव जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन की तैयारियों को देखने के बाद आवश्यक निर्देश दिये हें। इसके बाद हेलीकॉप्टर से ही सीधे बड़ालालपुर के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर गये। यहां का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने एजुकेशन ऑन व्हील को भी देखा। इसके बाद सर्किट हाउस जाकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के आगमन के पहले किया गया फ्लीट रिहर्सल

पीएम नरेन्द्र मोदी के 16 फरवरी के आगमन को देखते ही सीएम योगी ने बनारस दौरा किया है। सभी जगहों पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मुख्यमंत्री इन्हीं तैयारियों को देखने के बाद संतुष्ट हुए हैं। सात माह बाद बनारस आ रहे पीएम मोदी के दौरे में किसी प्रकार की कमी न रह जाये। सीएम ने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिया है। सर्किट हाउस में ही रात्रि विज्ञाम करेंगे। इसके बाद अगले दिन बाबतपुर एयरपोर्ट पर जाकर खुद पीएम मोदी की अगवानी करेंगे। सीएम के आगमन के बाद से सारे अधिकारी अलर्ट पर आ गये हैं। जिन जगहों पर काम बचा रह गया है वहां रात तक खत्म करने को कहा गया है।
यह भी पढ़े:-Kashi Mahakal Express के किराये में हुआ परिवर्तन, IRCTC ने जारी किया टूर पैकेज

Published on: