वाराणसी

नवजात ने दो दिन में कोरोना को हराया, बीएचयू में पूर्ण रूप से स्वस्थ महिला ने संक्रमित बच्ची को दिया था जन्म

जिले में कोरोना निगेटिव मां से जन्मी संक्रमित बच्ची की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां और बच्ची की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
less than 1 minute read
नवजात ने दो दिन में कोरोना को हराया, बीएचयू में पूर्ण रूप से स्वस्थ महिला ने संक्रमित बच्ची को दिया था जन्म
नवजात ने दो दिन में कोरोना को हराया, बीएचयू में पूर्ण रूप से स्वस्थ महिला ने संक्रमित बच्ची को दिया था जन्म

वाराणसी. जिले में कोरोना (Corona Virus) निगेटिव मां से जन्मी संक्रमित बच्ची की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां और बच्ची की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। चंदौली जिले की रहने वाली सुप्रिया प्रजापति 24 मई को बीएचयू अस्पताल में भर्ती हुई थीं। ऑपरेशन से पहले सुप्रिया का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनका ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के बाद सुप्रिया ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद जब उसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो नवजात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची का दोबारा टेस्ट किया गया को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।

अस्पताल से किया डिस्चार्ज

बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता ने इसे सामान्य घटना बताई। उन्होंने कहा कि मां और नवजात बच्ची की दोबारा कोरोना जांच में दोनो की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य थे। लिहाजा उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

पहले भी आए हैं ऐसे मामले

बीएचयू के जीव विज्ञानी प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि इसके पहले यूएस में भी इस तरह का मामला सामने आया था। जहां कोरोना नेगेटिव मां ने पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया था।

Published on:
30 May 2021 05:47 pm
Also Read
View All
पापी पेट ने तोड़ दी मजहब की दीवार, मुस्लिम युवक पहुंचा मां अन्नपूर्णा के दरबार, फिर हुई पुलिस की एंट्री, जानें इनसाइड स्टोरी

इंडिगो के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, तबियत खराब होने का दिया हवाला, वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों ने किया हंगामा

UP Crime: काशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सिर में फंसी बुलेट; BHU में चल रहा इलाज

काशी के लोगों की बढ़ी मुसीबत, फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 24 घंटों में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

‘देश में 2014 से पहले ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए’, राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करते हुए सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना