वाराणसी में शुक्रवार की रात भारी बारिश में मुखबिर की सूचना पर पुलिस एक शातिर बदमाश की घेरेबंदी की थी। जैसे ही बदमाश पास आया उसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
शनिवार भोर में वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र में बारिश के बीच शातिर चेन स्नेचर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बताया कि जैसे ही बदमाश को रुकने का इशारा किया गया उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगा, रेल पटरियों के बीच आगे आगे बदमाश और पीछे पुलिस। इसी बीच जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।
पुलिस ने मौके से घायल बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया, उसकी पहचान रानू के रूप में हुई है, जो लंबे समय से चेन स्नैचिंग की वारदातों में लिप्त रहा है। पुलिस को उसके पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक यह वही चेन है जिसे रानू ने 19 अगस्त को कैट रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से छीना था। पुलिस रिकॉर्ड में रानू पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह शातिर चेन स्नेचर है, पुलिस को इसकी लंबे अरसे से तलाश थी। शुक्रवार की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी का रानू को गिरफ्तार कर किया।