वाराणसी

बुलेटप्रूफ कार व लाइसेंसी पिस्टल भी नहीं बचा सकी पूर्व डीआईजी के बेटे की जान, गोली मार कर हत्या

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में फेल हो रही सीएम योगी की पुलिस, आये दिन हत्या होने से दहशत में लोग
3 min read
Oct 21, 2019
Dead Balwant Singh
Dead Balwant Singh

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ही सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस फेल साबिज हो रही है। आये दिन ताबड़तोड़ वारदात होने से लोग दहशत में आ गये हैं। बीती देर रात कैंट थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में पूर्व डीआईजी सभाजीत सिंह के बिल्डर बेटे बलवंत सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप कांग्रेस के नेता पंकज चौबे पर लगा है जो फरार है।
यह भी पढ़े:-आजम खा पड़े सब पर भारी, अखिलेश यादव ने लगायी मुहर

बड़ागांव थाना क्षेत्र के अकोढ़ा निवासी बलवंत सिंह तरना में रहते थे। पूर्व डीआईजी सभाजीत सिंह के बेटे बलवंत सिंह रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। बीती रात वह अपनी बुलेटप्रूफ कार व लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कैंट थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में दावत में गये थे। श्रीसाई बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट के रामगोपाल सिंह ने अपने कई पार्टनरों को पार्टी में बुलाया था जिसमे बलवंत सिंह शामिल है। पार्टी के दौरान बलवंत सिंह का एक अन्य पार्टनर के साथ विवाद हुआ था। विवाद वाला पार्टनर सबसे पहले बाहर निकला था उसके थोड़ी देर बाद बलवंत सिंह निकले थे। थोड़ी देर बाद लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। सभी दौड़ कर बाहर आये तो देखा कि बलवं सिंह जमीन पर गिरे हुए हैं और उनके पेट से खून निकल रहा है। बलवंत सिंह का डाइवर भी दौड़ते हुए आया और उन्हें उठा कर मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली लगने की जानकारी मिलते ही बलवंत सिंह के परिजन अस्पताल में पहुंच गये और हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि जब तक दोषी गिरफ्तार नहीं होता है तब तक वह शव को लेकर नहीं जायेंगे। अस्पताल में हंगामा होने की जानकारी मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंच गयी थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess वेस्ट चीजों से बनायी ऐसी ईट, जो बारिश का पानी व्यर्थ नहीं जाने देगी

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगा हत्या करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज चौबे ने ही गोली मारी है। परिजनों के आरोप को देखते हुए पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक छापेमारी कर कांग्रेस नेता को पकडऩे में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे कारोबारी विवाद बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस जब आरोपियों को पकड़ेगी तो इस मामले में और खुलासा हो पायेगा।
यह भी पढ़े:-जिस महाबली शासक को भूलते गये लोग, गृहमंत्री अमित शाह ने क्यों किया याद

बुलेटप्रूफ वाहन और लाइसेंसी पिस्टल भी नहीं बचा पाया जान
बलवंत सिंह के पास बुलेटप्रूफ वाहन और लाइसेंसी पिस्टल भी थी इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच पायी। बलवंत सिंह को जब गोली मारी गयी तो उन्हें लाइसेंसी पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं मिला था। यदि वह अपने कार में बैठे होते तो बुलेटप्रूफ होने के कारण उनकी जान बच सकती थी। कुछ दिन पूर्व ही शिवपुर थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में ठेकेदार नितेश सिंह की गोली मार कर हत्या की गयी थी। नितेश सिंह के पास भी बुलेटप्रूफ कार व लाइसेंसी पिस्टल थी इसके बाद भी जान नहीं बच पायी।
यह भी पढ़े:-मायावती के उमाकांत यादव को गिरफ्तार कराते ही बाहुबली रमाकांत यादव ने उठाया था यह कदम

बनारस में ढाई माह में 11 हत्या
सपा सरकार पर अपराधियों का संरक्षण देने का आरोप लगाने वाली बीजेपी बढ़ते अपराध से बैकफुट पर आ गयी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को वीवीआईपी माना जाता है और यही पर सीएम योगी आदित्याथ सरकार ताबड़तोड़ अपराध को नहीं रोक पा रही है। बनारस में ढाई माह में 11 हत्या हो चुकी है कुछ का खुलासा हुआ है जबकि कुछ का नहीं हुआ। आपसी रंजिश, कारोबारी विवाद से लेकर बदला लेने के लिए यह हत्या हो रही है जिसे रोकने में पुलिस विफल साबित हो रही है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली रमाकांत यादव के चलते ही अखिलेश यादव को मिला निरहुआ का साथ

Updated on:
21 Oct 2019 12:05 pm
Published on:
21 Oct 2019 12:05 pm
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज