वाराणसी

त्योहारी सीजन में फ्लाइट्स का किराया सातवें आसमान पर, टिकट प्राइस पहुंचा 20 हजार पार

Heavy Rise in Flexi Tickets Price of Flights in Festive Season- वाराणसी के लिए विभिन्न शहरों से आने वाली फ्लाइट्स की डिमांड बढ़ गई है। इस कारण यात्री किराया भी बढ़ा दिया है। दरअसल, दिवाली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) मनाने के लिए लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है विमानों का किराया भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2021, 10:39 AM IST
Heavy Rise in Flexi Tickets Price of Flights in Festive Season
Heavy Rise in Flexi Tickets Price of Flights in Festive Season

वाराणसी. Heavy Rise in Flexi Tickets Price of Flights in Festive Season. त्योहार के समय में हवाई सफर महंगा हो गया है। वाराणसी के लिए विभिन्न शहरों से आने वाली फ्लाइट्स की डिमांड बढ़ गई है। इस कारण यात्री किराया भी बढ़ा दिया है। दरअसल, दिवाली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) मनाने के लिए लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है विमानों का किराया भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। वाराणसी आने वाले विमानों के साथ ही मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता से आने वाले विमानों का किराया भी बढ़ाया गया है। भीड़ को देखते हुए किराया और बढ़ सकता है।

सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ा किराया

विमानों में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम लागू है, जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाती हैं किराया भी बढ़ता जाता है। दिल्ली से वाराणसी के बीच आने वाले विमानों का रोजाना संचालन होता है। धनतेरस के दिन दिल्ली से वाराणसी आने का किराया 9000 से 20 हजार रुपये तक रहा। जबकि सामान्य दिनों में इस रुट पर किराया 3500 से 5000 रुपये तक होता है। इसी तरह मुंबई से वाराणसी मार्ग पर छह विमान संचालित हैं। दो नवंबर को इस रुट पर किराया 11 से 22 हजार रुपए तक रहा। सामान्य दिनों में इस रुट का किराया पांच से आठ हजार रुपए रहता है। कोलकाता से वाराणसी के बीच संचालित होने वाले विमानों का किराया सामान्य दिनों में तीन से चार हजार रुपये होता है, जो कि त्योहार के सीजन में बढ़कर 20 हजार तक पहुंच गया है। अहमदाबाद से वाराणसी के बीच आने वाली फ्लाइट्स का किराया पांच से आठ हजार रुपये से बढ़कर भी 11 से 22 हजार रुपये हो गया है।

Published on: