वाराणसी

हरियाली के साथ यूपी का सबसे ऊंचा शिवलिंग! काशी में तैयार होगा ‘हाईटेक’ पार्क, 100 करोड़ से अधिक का है बजट

Varanasi nagar nigam news: नगर निगम एक हाईटेक पार्क तैयार करने की योजना बना रहा है। निगम ने इस पार्क के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है।
2 min read
May 27, 2026
Varanasi nagar nigam
फाइल फोटो, pc-patrika

Hi tech park in varanasi: वाराणसी में नगर निगम एक हाईटेक पार्क तैयार करने की योजना बना रहा है। निगम ने इस पार्क के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस पार्क की हरियाली काशी की खराब आबो हवा के लिए वरदान साबित होगी और इसमें कई अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस पार्क में एक शिवलिंग को भी स्थापित किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा शिवलिंग होगा।

20 एकड़ भूमि पर होगा तैयार

नगर निगम ने वाराणसी को साफ और सुंदर बनाने की दिशा में एक और पहल की है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो वाराणसी में एक हाईटेक पार्क तैयार करने की योजना पर काम चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस पार्क का निर्माण 20 एकड़ की भूमि पर किया जाएगा और इसमें एक 130 फीट ऊंचा भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यह शिवलिंग उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा शिवलिंग होगा। इसके साथ ही पार्क में सुंदर पाथवे और ग्रीनरी का भी निर्माण किया जाएगा।

पार्क को लेकर नगर निगम के अधिकारी काफी उत्साहित हैं और इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और अनुमान है कि इसके भव्य रूप को निखर कर सामने आने में 104 करोड़ रुपए की लागत आएगी। फिलहाल शुरुआती दौर में इसे करीब 45 करोड़ रुपए से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही शासन स्तर से इस प्रोजेक्ट के लिए अनुमति मिलेगी, वैसे ही इसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जगह भी चिन्हित किया जा चूका है।

भव्य लेजर शो का आयोजन

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह पार्क वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसमें स्थापित किए गए 130 फीट के शिवलिंग पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बच्चों के लिए झूले, आर्ट गैलरी और फूड कोर्ट जैसी कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्क में बनाई जाने वाली आर्ट गैलरी में काशी के कलाकारों और संगीत घरानों के लोगों के बारे में जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही बनारसी साड़ी, हैंडीक्राफ्ट्स इत्यादि के भी स्टॉल स्थापित किए जाएंगे।

वहीं, इस बारे में काशी के मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि इस पार्क में एक सुंदर बगीचा बनाया जाएगा, जिसमें देसी के साथ ही विदेशी फूलों को रोपा जाएगा और इसका एक अद्भुत स्वरुप निकलकर सामने आएगा। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के लिए भी यहां व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह पार्क भविष्य में चलकर पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगा। इसके साथ ही कला और संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा।

Updated on:
27 May 2026 09:39 pm
Published on:
27 May 2026 09:39 pm
Also Read
View All
Varanasi Police Action: गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, ऑनलाइन तय होती थी कीमत; वाराणसी में 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

‘सपा के लोग रंगे सियार, उनके शासन में राम भक्तों पर चली थी गोलियां’, वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर बोला हमला

सरकारी मदद के बिना काशी में बनी UP की पहली AI-रोबोटिक्स लैब, क्वीन्स कॉलेज के छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

वाराणसी में आसमानी पहरा! फाइटर जेट्स की गर्जना से घरों से बाहर निकले लोग, जानें क्या है कारण

काशी में जुटेंगे जूना अखाड़े की 500 शाखाओं के 1000 से ज्यादा संत, नेपाल के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल, नासिक में सिंहस्थ कुंभ पर होगी चर्चा