वाराणसी

वाराणसी में भीषण हादसा…तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मंगलवार की रात वाराणसी के रखौना बाजार के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल है।
less than 1 minute read
Nov 19, 2024
Feature image

मंगलवार देर रात वाराणसी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रखौना बाजार के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक के पीछे से घुस गई। हादसे की सूचना पाकर खजुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों की शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी है।

तेज आवाज के साथ ट्रक में घुसी अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक मिर्जा मुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी डब्लू प्रजापति और रामसकल प्रजापति एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शहर के पांडेयपुर गए थे। उनकी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह था और बाइक पर एक अन्य महिला के साथ रात 10 बजे पांडेपुर से घर लौट रहे थे।वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर खजुरी चौकी क्षेत्र में तीनों तेज रफ्तार बाइक पर जा रहे थे तभी सड़क किनारे खड़ा ट्रक उन्हें नहीं दिखा और बाइक पीछे से उसमें घुस गई। हादसे के बाद तेज आवाज के साथ तीनों अलग-अलग जा गिरे। वाहन चालक का सिर ट्रक में जा टकराया।हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है। तीनों को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हैं।

Updated on:
19 Nov 2024 11:42 pm
Published on:
19 Nov 2024 11:42 pm
Also Read
View All
कार सवार युवक ने वाराणसी में 10 हजार के विवाद में 3 को मारी जोरदार टक्कर, एक नहीं तीन बार कुचलने का प्रयास, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

सावन में विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक का लोटा प्रतिबंधित, सात द्वार से होगा कांवड़ियों का प्रवेश, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था

सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे