28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

Man murdered by partner with knife। Varanasi crime news: वाराणसी में सोमवार की देर रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी...
2 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Patrika

Young man murdered in Varanasi: वाराणसी में सोमवार की देर रात आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह युवक का शव उसके कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कमरे से आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने ही हत्या की है और दोनों युवक पति-पत्नी के रूप में मकान में रह रहे थे।

एक ही मकान में रहते थे मृतक वा आरोपी

भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पाया गया है। युवक की शिनाख्त बड़ी गैबी वीडीए कॉलोनी में रहने वाले दीपांशु राय के रूप में हुई है। वहीं, मौके से पुलिस ने उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान कुश पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक इस मकान में कई दिनों से रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पकड़े गए कुश पांडे ने ही अपने साथ रहने वाले दीपांशु राय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वे लंबे समय से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे और आरोपी ने मंदिर में शादी भी करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी और मृतक दोनों पति-पत्नी की तरह इस मकान में रहते थे। वहीं, शराब के सेवन के बाद दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और मारपीट होती थी।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के मुताबिक, बीती रात दोनों ने शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। वहीं, कहासुनी के बाद आरोपी कुश पांडे ने दीपांशु राय की चाकू गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि मकान में युवक के शव के पास बैठा रहा। मंगलवार की सुबह पुलिस को जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर भेलूपुर पुलिस पहुंची। एसीपी ने बताया कि दीपांशु राय का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दीपांशु को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से कुश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुला से किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही चाकू गोद कर अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग