वाराणसी

IIT BHU के छात्र को मिला 1.39 करोड़ का पैकेज, फिर भी नहीं टूट पाया रिकॉर्ड

कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र का मिला ऑफर, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 8:18 PM IST
BHU
BHU

वाराणसी. देश में एक तरफ रोजगार को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है तो दूसरी तरफ बीएचयू आईआईटी के छात्रों की योग्यता का डंका बज रहा है। आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक छात्र को 1.39 करोड़ रुपये का सलाना पैकेज का ऑफर मिला है।
यह भी पढ़े:-सभासद पिता की जेल में हुई थी हत्या, बेटे ने चुनाव जीत कर किया सपना पूरा


कम्प्यूटर इंजीनियर के एमटेक के छात्र को माइक्रोसॉफ्ट रेडमॉन्ड कंपनी की तरफ से यह ऑफर मिला है। कैंपस सलेक्शन के पहले दिन ही विदेशी कंपनी के इस ऑफर से सभी छात्रों के उत्साह का दोगुना कर दिया है। आईआईटी बीएचयू के छात्रों की दुनिया भर में मांग रही है इसलिए कैंपस प्लेसमेंट के दौरान दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनी यहां पर आती है और करोड़ों रुपये का पैकेज ऑफर करती है। छात्रों को पैकेज पसंद आ जाता है तो वह विदेशों में जाकर अपनी सेवा देने लगते हैं। 1.39 करोड़ के पैकेज का इसलिए जिक्र किया जा रहा है क्योंकि पहले दिन का यह सबसे अधिक पैकेज था इसके अतिरिक्त अमेरिका की कंपनी टावर रिर्सच कॅप्टि ने 40 लाख सलाना पर पांच छात्रों को ज्वाइन कराया है। अन्य छात्रों को भी लाखों रुपये का पैकेज का ऑफर मिला है, जिसमे से कई छात्रों ने पैकेज स्वीकार करके कंपनी ज्वाइन कर ली है। अध्ययन समाप्त हो जाने के बाद वह अपने सेवा कंपनी को देने लगेंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के बाद सपा व बसपा को लालू की पार्टी ने दिया झटका, दिखायी अपनी ताकत

नहीं टूट पाया है सबसे अधिक पैकेज का रिकॉर्ड
बीएचयू में सबसे अधिक पैकेजे का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है। वर्ष 2015 में गूगल ने 1.95 करोड़ का पैकेज दिया था जो बीएचयू के लिए रिकॉर्ड था। दो साल बीत गये हैं, लेकिन अभी तक गूगल के पैकेज को किसी कंपनी पछाड़ नहीं पायी है। बीएचयू के छात्रों की योग्यता देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही गूगल का रिकॉर्ड टूट जायेगा।
यह भी पढ़े:-मुलायम के बाद बाहुबली रमाकांत को लगा झटका, सपा व बीजेपी के लिए बजी खतरे की घंटी

Published on: