वाराणसी

वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कनपटी पर सटाकर मारी गई गोली…गिरते ही नकाबपोशों ने दो गोली और मारी

वाराणसी में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे इसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, वाराणसी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

वाराणसी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक वह बाइक से जा रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने दो राउंड और फायरिंग की।एक गोली डीलर की गर्दन में लगी और दूसरी गोली बाइक पर। तीनों बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। वारदात के बाद बदमाश रिंग रोड की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, मुहल्ले के रहने वाले सुनील यादव ने घायल महेंद्र को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

Accident: तेज रफ्तार का कहर: लखनऊ में डंपर डिवाइडर पर चढ़ा, बाल-बाल बचे राहगीर, पुलिस नदारद

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है। बता दें कि महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी के रहने वाले थे। उनके पिता श्यामनाथ आरटीओ थे। आज वह सुबह महेंद्र बुद्धा सिटी से अरिहंत नगर कॉलोनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने पीछा कर उन्हें गोली मार दी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

दो शादी के बाद तीसरे से नजदीकी पड़ी महंगी: बोरे के अंदर सात टुकड़ों में मिली महिला
Published on:
21 Aug 2025 12:04 pm
Also Read
View All
‘आइए VIP दर्शन कराते हैं’ कहकर विश्वनाथ धाम आए श्रद्धालुओं को लगाते थे चूना, पुलिस ने परिसर के पास से दौड़ाकर 25 को पकड़ा

महोबा के बाद वाराणसी में अजय राय के खिलाफ दर्ज हुए दो मुकदमे, पीएम नरेंद्र मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

नमो घाट पर गार्ड और बाउंसरों की गुंडागर्दी, सोनभद्र के किशोर को पीट-पीटकर मार डाला, कई लोग घायल

वाराणसी में बना यूपी का पहला पेपरलेस एनिमल ट्रैकिंग केंद्र, डॉग्स के गले में लगाई जा रही डिजिटल चिप, जानें क्या है उद्देश्य

वाराणसी में मां ने नाबालिग बेटी का साड़ी के बदले किया सौदा, खरीदार ने दुष्कर्म कर छोड़ा, ऑटो चालक ने भी बनाया हवस का शिकार