वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने की घटना से अथॉरिटी ने लिया सबक, अब अलग कमरे में होगी लाइसेंसी शस्त्रों की स्क्रीनिंग, रविवार को यात्री के पिस्टल से चली थी गोली

Varanasi Airport news: वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी शस्त्रों की स्क्रीनिंग के लिए एक अलग कमरे की स्थापना की जाएगी और उसी में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए शस्त्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी
2 min read
Aug 18, 2026
Varanasi Airport
फाइल फोटो, Pc-Patrika

LBS Airport Varanasi: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को आजमगढ़ के रहने वाले और शिवसेना नेता कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सबक लिया है। बताया जा रहा है कि अब लाइसेंसी शस्त्रों की स्क्रीनिंग के लिए एक अलग कमरे की स्थापना की जाएगी और उसी में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए शस्त्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस घटना के बाद अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

गाइडलाइन का होगा पालन

शिवसेना नेता और मुंबई के पूर्व पार्षद कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई फायरिंग और उसमें घायल हुए दो लोगों की घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन सजग हो गया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलिट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने एयरपोर्ट निर्देशक पुनीत गुप्ता के साथ बैठक कर जरूरी फैसले लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सुरक्षा से लेकर एयरपोर्ट के विस्तार तक की बात पर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अब निर्णय लिया है कि लाइसेंसी शस्त्रों की जांच के लिए एक अलग से आइसोलेशन रूम की स्थापना की जाएगी। इस आइसोलेशन कक्ष में सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए शस्त्रों की स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। गोली चलने की घटना से सबक लेते हुए एयरपोर्ट प्रशासन अब किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहता।

क्या थी घटना

दरअसल, कमलेश राय अपने लाइसेंसी पिस्टल के साथ रविवार को मुंबई जाने के लिए अपनी पत्नी संग एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान स्क्रीनिंग के समय उनके पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की घटना में दो कर्मचारी घायल हुए थे, जिन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कमलेश राय अपने साथ 22 कारतूस लेकर पहुंचे थे। गोली चलने की इस घटना के बाद से एयरपोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। हालांकि, दोनों कर्मचारी मामूली रूप से ही घायल हुए थे। एयरपोर्ट पर अचानक हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई थी। वहीं, एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे।

Updated on:
18 Aug 2026 02:49 pm
Published on:
18 Aug 2026 02:48 pm
Also Read
View All
नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड की दबंगई, घूमने आए पर्यटकों के साथ जमकर की मारपीट, गेट नंबर दो पर हुई वारदात

काशी में कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत, अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फुल, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

स्थिर होने के बाद फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, मणिकर्णिका घाट के शवदाह स्थल डूबे, गंगा आरती का भी बदल स्थान

लूट करने वाले बदमाशों संग वाराणसी पुलिस की मुठभेड़, गोरखपुर के दो बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

सोनिया गांधी पर ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप, वाराणसी में दी गई तहरीर; जानिए क्या है पूरा मामला