वाराणसी

पूर्वांचल की 26 सीटों का परिणाम बतायेगा कितना चला प्रियंका गांधी का जादू

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को बनाया गया है पूर्वी यूपी का प्रभारी, राजनीतिक आगाज होने के बाद तय हो गयी जवाबदेही
2 min read
May 10, 2019
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

वाराणसी. पूर्वांचल की 26 सीटों का परिणाम तय करेगा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका गांधी का कितना जादू चला है। लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 में बीजेपी ने इनमे से 25 सीटों पर अपना कब्जा किया है। बीजेपी को अपनी सीटों को बचाने की चुनौती है, जबकि प्रियंका गांधी को यह दिखाना होगा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जिस मैजिक की बात करते हैं वह उनके साथ है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का सियासी कद तय करेगा लोकसभा चुनाव

प्रियंका गांधी अभी तक रायबरेली व अमेठी में चुनाव तक ही सीमित थी। पार्टी की कमान सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी के पास थी। देश भर में कांग्रेस अभी तक राहुल गांधी के सहारे थी लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की चुनौती के साथ अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन से लडऩे के लिए राहुल गांधी को किसी विश्वस्त सहारे की जरूरत थी इसलिए गांधी परिवार ने प्रियंका गांधी की राजनीति में इंट्री कराने के साथ ही पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के सहारे यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 के साथ यूपी चुनाव 2022 साधने की कवायद की है। यूपी चुनाव तो अभी बहुत दूर है लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम 23 मई को आयेगा। ऐसे में पता चलेगा कि प्रियंका गांधी की इंट्री से कांग्रेस को कितना फायदा हुआ है। यूपी की बात की जाये तो कांग्रेस के पास दो ही सीट है ऐसे में कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है जबकि पाने के लिए पूरा आसमान मचा है। चुनाव परिणाम यह तय करेगा कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी के आगमन से लाभ हुआ या नहीं।
यह भी पढ़े:-CCTV से हुआ खुलासा, कैसे भागा पेशी पर आया बंदी

तय हो गयी जवाबदेही, मिलना चाहिए परिणाम
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की जवाबदेही तय कर दी है इसलिए अब परिणाम की बात होगी। जिम्मेदारी मिलते ही प्रियंका गांधी राजनीति में सक्रिय हो गयी है और पूर्वांचल में रोड शो व चुनावी रैली करके अपनी पार्टी में जान फूंकने में लगी हुई है। बनारस से चुनाव लडऩे की इच्छा जता कर प्रियंका गांधी ने बीजेपी की परेशानी बढ़ायी थी लेकिन अब कांग्रेस को प्रियंका गांधी के सहारे जमीन पर ताकत दिखा कर बीजेपी को बैकफुट पर लाना होगा। तभी साबित होगा कि प्रियंका गांधी का मैजिक लोगों के सिर चढ़ कर बोला है। यदि ऐसा नहीं होता है तो प्रियंका गांधी का राजनीतिक आगाज फ्लाप माना जायेगा। इसके लिए यूपी चुनाव 2022 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़े:-सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा राजीव गांधी ने भी कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है

Published on:
10 May 2019 07:12 pm
Also Read
View All
पिशाच मोचन कुंड में डूबकर युवक की मौत, वाराणसी के मंडलीय अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा

अखिलेश यादव के पोस्टर से गरमाई यूपी की शियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग, वाराणसी पुलिस कमिश्नर को दिया पत्रक

जिसने पत्नी को पढ़ाकर आबकारी में सिपाही बनाया, अब उसे ही दिखा रही नीचा, वाराणसी में ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला

बस से नहीं सीधे एयरोंब्रिज से फ्लाइट तक जाएंगे यात्री, वाराणसी एयरपोर्ट पर मिलेगी खास सुविधा, जानें कैसी होगी व्यवस्था

‘हम तो तैयार हैं, जेल भेजो ना’, अजय राय ने सत्ता पक्ष पर उठाए सवाल