पुलिस अभिरक्षा से भागे 16 अपराधियों का नहीं चला पता
पुलिस अभिरक्षा से अभी तक 16 अपराधी भाग चुके हैं, जिनका अभी तक पता नहीं चला है। वर्ष 2002से अभी तक कुल 17 अपराधी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं। इसमे से एक रईस बनारसी भी था जो बाद में गैंगवार में मारा गया। इसके अतिरिक्त अन्य किसी अपराधी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस फरार बंदी को कैसे खोज पायेगी। यह एक बड़ा सवाल है। लोकसभा चुनाव 2019 के चलते जिले में फोर्स की भारी कमी है, जिसके चलते पुलिस फरार अपराधी की खोज में उतनी सक्रियता नहीं दिखा पा रही है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का सियासी कद तय करेगा लोकसभा चुनाव