शिवपाल यादव की पार्टी ने बनारस व चंदौली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी का समर्थन किया है। बनारस से खुद ही पीएम नरेन्द्र मोदी चुनाव लड़ रहे है जबकि चंदौली से बीजेपी के प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय है। कांग्रेस ने बनारस से पांच बार के विधायक अजय राय को प्रत्याशी बनाया हे,जबकि अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन से शालिनी यादव मैदान में है। इसी क्रम में चंदौली से कांग्रेस ने बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या को अपना समर्थन दिया है। ऐसे में शिवपाल यादव की पार्टी का बनारस व चंदौली में कांग्रेस को समर्थन मिलने से पीएम नरेन्द्र मोदी व अखिलेश यादव की परेशानी बढ़ जायेगी।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस नेता संजय निरूपम का पीएम पर विवादित बयान, कहा आधुनिक औरंगजेब हैं मोदी