पीएम नरेन्द्र मोदी के गोद लिए गांव ककहरिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह पोस्टर लगाया हुआ है। गांव में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर यह पोस्टर लगाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2017 को ककहरिया गांव गोद लिया था। गांव में लगे पोस्टर अब चर्चा का विषय बन गये हैं। गांव के बीजेपी बूथ अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक यहां पर जो भी सांसद व विधायक जीत कर आता था वह हमारे गांव को दरकिनार कर देता था। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस का सांसद बनने के बाद अपने सांसद निधि से यहां की सड़के बनवायी है। गांव में बिजली व पानी की व्यवस्था ठीक हुई है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद ही गांव को गोद लिया। इससे पहले जो भी नेता आता था वह हमको ठग कर जाता था। ठग बंधन को सूचित करने के लिए ही हम लोगों ने यह पोस्टर लगाया है, जिसमे लिखा गया है कि यह चौकीदारों का गांव है और चोरों का यहां पर आना वर्जित है। पीएम नरेन्द्र मोदी को हम लोगों को सर्पोट है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए तगड़ा झटका है ओमप्रकाश राजभर का इस्तीफा, महागठबंधन को लेकर किया यह ऐलान, इन सीटों पर बिगड़ा समीकरण