पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ 25 प्रत्याशी है मैदान में
पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट पर कुल 25प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी को वाराणसी में घेरने के लिए विपक्षी दलों ने खास रणनीति बनायी है। राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी है और प्रियंका गांधी ने वाराणसी संसदीय सीट पर अपना फोकस किया है। कांग्रेस ने पांच बार के विधायक अजय राय को यहां से प्रत्याशी बनाया है, जबकि अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन से शालिनी यादव मैदान में है। बाहुबली अतीक अहमद भी यही से चुनाव लड़ रहे हैं। बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन यहां से निरस्त होने से लड़ाई की रोचकता कुछ कम हुई है। तेज बहादुर यादव सुप्रीम कोर्ट में नामांकन निरस्त होने को चुनौती दी है। ऐसे में 19 मई को होने वाले मतदान से पहले सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी चुनाव में महत्पूर्ण साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े:-रेप के आरोप में फंसे महागठबंधन के प्रत्याशी अतुल राय की मुश्किल बढ़ी, पुलिस ने उठाया यह कदम