बीजेपी को चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी की जनसभा की जरूरत होती है। पीएम मोदी जहां भी चुनावी रैली करते हैं उसका सीधा लाभ बीजेपी को मिलता है। प्रतापगढ़ में पीएम मोदी ने चुनावी सभा करके अपने प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल के पास थी लेकिन इस बार बीजेपी ने यहां से खुद ही प्रत्याशी उतारा है। बीजेपी ने इस सीट को जीतने के लिए सारी ताकत लगायी है इसके लिए खुद पीएम मोदी को जनसभा करनी पड़ी है। प्रतापगढ़ की सीट क्षत्रिय बाहुबली राजा भैया के लिए प्रतिष्ठ का प्रश्र बनी है यहां पर राजा भैया के भाई चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की जनसभा के बाद सवर्ण वोट बीजेपी की तरफ जाते हैं तो राजा भैया की परेशानी बढ़ जायेगी। पीएम मोदी का यहां पर जनसभा करना राजा भैया के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि वह पहले ही महागठबंधन ेसाथ कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में बीजेपी भी यहां पर ताकतवर होती है तो राजा भैया के प्रत्याशी के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव की बढ़ेगी परेशानी, इन धाराओं में दर्ज हुआ है मुकदमा