बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई के खिलाफ भारत को जो सफलता मिल रही है उसमे कांग्रस को साथ जुडऩा चाहिए। यह भारत व देश की 130 करोड़ लोगों की हित की बात है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जिस लड़ाई में विश्व की सोच एक हो रही है। । अजहर मसूद के इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित होने में विश्व के अनेक देश भारत के साथ जुड़े हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण बात है लेकिन कांग्रेस पार्टी के रवैया को देख कर लगता है कि वह दुखी हो गये हैं कि भारत के पक्ष को विश्व ने कैसे स्वीकारा। देश के लोग इसे महत्पूर्ण कामयाबी मान रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी की इस मामले में चुप्पी समझ से परे हैं। कांग्रेस ने 10 साल तक प्रयास किया था कि अजहर मसूद इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित हो जाये। लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हुआ था। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने इंटरनेशनल स्तर पर आंतकवाद की एक परिभाषा बनायी। देश के सभी देशों ने हमारी बात को स्वीकार किया। खास इस मुद्दे पर चीन का साथ मिलना कम बड़ी उपलब्धि नहीं है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर ने अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा बर्बाद करने की दी है धमकी