छठे व सातवें चरण के मतदान से पहले भी होगी ताबड़तोड़ रैली
छठे चरण के चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होना है। इस दिन प्रतापगढ़, इलाहाबाद, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही संसदीय सीट के लिए मतदान होगा। जबकि सातवें व अंतिम चरण के लिए 19 मई को मतदान होना है। इस दिन पीएम नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी के अतिरिक्त, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर व राबटर््सगंज संसदीय सीट पर मतदान होना है। मतदान तिथि से साफ हो जाता है कि इन सीटों पर चुनाव प्रचार थमने से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी की आधा दर्जन से अधिक रैली होगी।
यह भी पढ़े:-जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये सिंबल, बाहुबली अतीक अहमद को मिला यह चुनाव निशान