पीएम नरेन्द्र मोदी को बीजेपी, अजय राय को कांग्रेस व शालिनी यादव को सपा का सिंबल मिला है। इसके अतिरिक्त निर्दलीय प्रत्याशी को अलग-अलग सिंबल दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसी प्रत्याशी को ट्रैक्टर चलाता किसान, लूडो, फुटबाल, आदमी व पाल, हरी मिर्च, केतली, चिमटा, दूरबीन, हीरा, खाने से भरी थाली, बेबी वॉकर, चूडिय़ां आदि चुनाव चिह्न दिये गये हैं। गुरुवार को नाम वापस का दिन निधारित था और पांच प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस कर लिए थे इसके प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाश किया गया था जिसके अनुसार पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। सूची प्रकाशन के बाद शाम को प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न वाली सूची भी जारी की गयी।
यह भी पढ़े:-शालिनी यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा गठबंधन का प्रत्याशी घोषित होते ही प्रियंका गांधी ने चुनाव लडऩे से अपने पैर खींचे