ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी को बहुत घंमड कि पार्टी के पास अकूत दौलत व हवाई जहाज है लेकिन मेरे पास सिर्फ एक चार पहिया वाहन है। इसी से मैं बीजेपी का मुकाबला कर रहा हूं। उन्होंने मोबाइल पर एक-एक रुपये खर्च करके अपने नाते-रिश्तेदारों को फोन करके बताये कि लोकसभा चुनाव 2019 में ओमप्रकाश राजभर की व सुभासपा के अस्तित्व का सवाल है इसलिए सभी कार्यकर्ता व समर्थक एक-एक वोट सुभासपा को दे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी के लोग पैसा बांट रहे हैं। इनका पैसा, दारु, मुर्गा सब कुछ ले। इसके बाद जब वोट देने जाये तो बीजेपी, कांग्रेस व महागठबंधन के लोग पूछे कि कहां वोट देने जा रहे हैं तो कहे उसी में। इसके बाद जाये और सुभासपा को वोट दे दें।
यह भी पढ़े:-तेज बहादुर यादव का बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप, कहा चुनाव नहीं लडऩे के लिए 50 करोड देने की पेशकश की थी