9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता संजय निरूपम का पीएम पर विवादित बयान, कहा आधुनिक औरंगजेब हैं मोदी

कहा बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए जजिया कर लगा रहे हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी बने देश के पीएम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 May 2019, 12:30 PM IST

sanjay nirupam

sanjay nirupam

वाराणसी. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने बनारस आये संजय निरुपम ने पीएम नरेन्द्र मोदी की तुलना औरंगजेब से की। कहा कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया था वह पीएम मोदी ने किया है। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन पर जजिया कर तक लगा दिया।
यह भी पढ़े:-यहां पर लगा चौकीदारों के गांव का पोस्टर, लिखा चोरों का आना मना है

संजय निरुपम ने कहा कि बनारस आकर महसूस हुआ है कि यहां के लोगों जिस व्यक्ति को चुना है वह आधुनिक औरंगजेब के आधुनिक अवतार है। बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के नाम से जिस तरह से सैकड़ों मंदिरों को मोदी जी के इशारे पर तुड़वाया गया है। जिस तरीके से पीएम मोदी के इशारे पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए 550 रुपये शुल्क लगाया गया है। वह इस बात का सबूत है कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया है वह नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। संजय निरुपम ने कहा कि कभी औरंगजेब काशी की इन गलियों को गुंडागर्दी करने के लिए उतरा था हमारे मंदिरों को तोडऩे का दुस्साहस किया था उस समय भी काशी के लोगों ने अपने मंदिरों को बचाया था। कभी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था और हिन्दुओं पर अत्याचार किया था उस समय हिन्दुओं ने इसका विरोध किया था। आज दिख रह है कि जो हिन्दू हित की बात करेगा। वही हिन्दुस्तान पर राज करेगा कि बात करने वाले नरेन्द्र मोदी हमारे मंदिरों को तोड़ रहे हैं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जजिया कर लगा रहे हैं। ऐसे आधुनिक आधुनिक औरंगजेब की निंदा करता हूं ओर उनका विरोध करता हूं।
यह भी पढ़े:-तेज बहादुर यादव की कहानी में आया नया मोड, कोर्ट में सरेंडर के लिए दिया प्रार्थना पत्र

यूपी कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होने के आरटीआई खुलासे पर दिया बयान
आरटीआई में कांग्रेस सरकार के समय सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होने के खुलासे पर संजय निरुपम ने बयान दिया। कहा कि यह बीजेपी का झूठ है सेना प्रतिष्ठान के बड़े अधिकारियों ने अलग-अलग तारीख को हुए सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी है। डा.मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुए हैं। हमारे सेना के जवानों की ताकत यह है कि हमने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये। इस समय नरेन्द्र मोदी नहीं थे। रक्षामंत्रालय के खुलासे पर कहा कि उस रक्षा मंत्रालय का क्या करना है जब देश के रक्षा मंत्री, वित्तमंत्री, विदेश मंत्री, रेल मंत्री चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। चुनाव लड़ कौन रहा है निरहुआ, सन्नी देओल, प्रज्ञा ठाकुर मनोज तिवारी। इतना मोदी लहर होता और सब साफ होते तो सभी चुनाव लड़ते। संजय निरुपम ने कहा कि बीजेपी के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को शहजादा व शहजादी कहने पर कहा कि शहजादा ने नरेन्द्र मोदी को थका दिया है रोज पसीने पोछ रहे हैं। प्रियंका गांधी जिस ताकत से आयी है उससे बीजेपी की नीद उड़ गयी है। देश का अगला पीएम कौन होगा के प्रश्र पर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी देश का अगला पीएम बने। नरेन्द्र मोदी अगले प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।
यह भी पढ़े:-जानिए यहां पर अपराधियों को क्यों दिया जा रहा है रेड या ग्रीन कार्ड