लोकसभा चुनाव तय करेगा ओमप्रकाश राजभर का सियासी कद
लोकसभा चुनाव परिणाम ओमप्रकाश राजभर का सियासी कद तय करेगा। ओमप्रकाश राजभर ने यूपी की 39 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा किया है। सुभासपा के सूत्रों की माने तो प्रत्याशी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं होंगे तो भी उनके कैडर वोटर बीजेपी को हराने की भूमिका तय कर सकते हैं, यदि चुनाव में बीजेपी को हार मिलती है तो ओमप्रकाश राजभर को यह साबित करने का मौका मिल जायेगा कि उनकी बगावत के चलते बीजेपी सत्ता में नहीं आ पायी। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें किस दल के साथ रहना है यदि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिलती है तो ओमप्रकाश राजभर की राह कठिन हो सकती है। यूपी में अब 2022 में ही चुनाव होना है उस चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की ताकत लोकसभा चुनाव 2019 के ही परिणाम से तय होगी।
यह भी पढ़े:-महिलाओं ने मेहंदी से लिखा नमो अगेन, हाथ में बनवाया कमल का फूल