वाराणसी

पान वाले के बेटे मनोज यादव ने सीएम योगी से मुलाकात कर माऊंट एवरेस्ट फतह करने के लिए मांगी मदद

मुख्यमंत्री ने जल्द समस्या के समाधान का दिया आश्वासन, पहले ही कांगड़ी ट्रेक को कर चुका है फतह
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 2:26 PM IST
Manish Yadav
Manish Yadav

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय बनारस का दौरा समाप्त करके चुनावी अभियान के लिए झारखंड रवाना हो चुके हैं। बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में कुछ लोगों से मुलाकात की। पान वाले के बेटे मनोज यादव ने सीएम से भेंट कर मांऊट एवरेस्ट फतह करने के लिए आर्थिक मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने युवक की बात गंभीरता से सुनी और जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ व संघ में राम मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक, न्यास अध्यक्ष के नाम पर हुई चर्चा

चांदपुर चौराहे पर मनोज यादव के पिता पान की दुकान चलाते हैं। मनोज भी खाली समय पिता की दुकान पर बैठता है। मनोज को पहाड़ों पर चढऩे का शौक है वह बहुत अच्छा पर्वतारोही है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से वह दूसरों की मदद पर निर्भर है। बनारस के पूर्व डीएम सुरेन्द्र सिंह ने मनोज की योग्यता को पहचाना था और उसे आर्थिक मदद की थी जिसके बाद वह लद्दाख के स्टाक कांगड़ी ट्रेक की 20800 फीट ऊंचाई पर चढ़ा था और वहां पर तिरंगा लहराया था। इस काम के लिए मनोज को अस्सी हजार रुपये खर्च करने पड़े थे। अब मनोज को माऊंट एवरेस्ट फतह करना है जिसके लिए उसे डेढ़ लाख से अधिक रुपयों की जरूरत है। इसके चलते वह सीएम योगी से मुलाकात की थी जिससे उसका सपना पूरा हो सके। मुख्यमंत्री ने एक माह के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुकवाया काफिला और थाने का किया औचक निरीक्षण

Published on: